{"_id":"69d60f4da0685963510e87cb","slug":"patient-remained-in-pain-all-night-at-the-hospital-gate-2026-04-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मर गईं संवेदनाएं: कमजोर बदन, हाथ में लगी इंट्राकैथ, इलाज के लिए रातभर तड़पता रहा युवक; कासगंज का वायरल VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मर गईं संवेदनाएं: कमजोर बदन, हाथ में लगी इंट्राकैथ, इलाज के लिए रातभर तड़पता रहा युवक; कासगंज का वायरल VIDEO
Wed, 08 Apr 2026 01:48 PM IST
Dhirendra Singh
KASGANJ
KASGANJ
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:48 PM IST
सार
जिला अस्पताल कासगंज में लापरवाही का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हैरान रह जाएंगे। अस्पताल के गेट पर एक मरीज उपचार के लिए रातभर पड़ा तड़पता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी ओर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के गेट पर लेटा मरीज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक मरीज अस्पताल के मुख्य गेट पर जमीन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। उसके हाथ में इंट्राकैथ लगी हुई है, लेकिन उसे देखने के लिए न तो कोई डॉक्टर मौजूद है और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी।
विज्ञापन
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मरीज असहाय अवस्था में पड़ा है और उसे मच्छर काट रहे हैं। आसपास मौजूद लोग भी हैरान नजर आ रहे हैं, लेकिन अस्पताल स्टाफ की ओर से कोई तत्काल मदद नहीं मिलती दिख रही है। यह दृश्य अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला अस्पताल में यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता और उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त है और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है।
सीएमएस डॉक्टर संजीव सक्सेना का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि लापरवाही पाई गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।