{"_id":"5f9afcfe8ebc3e9bc202ca67","slug":"patato-mainpuri-news-agr465864639","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 रुपये मिला आलू, 45 रुपये प्रति किलो प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 रुपये मिला आलू, 45 रुपये प्रति किलो प्याज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। आलू और प्याज की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, इससे आमजन पर बोझ भी बढ़ रहा है। इसी के चलते बृहस्पतिवार को मंडी समिति ने गेट पर स्टॉल लगाकर आलू और प्याज की कम कीमत पर बिक्री कराई। यहां आलू 32 रुपये तो प्याज 45 रुपये प्रति किलो बेची गई।
बाजार में आलू की कीमत जहां 45 रुपये प्रति किलो पहुंच चुकी है, तो वहीं प्याज 70 से 80 रुपये प्रति किलो में मिल रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है। सरकार भी कीमत को नियंत्रित करने के लिए चिंतित है। इसी के तहत मंडी समिति को निर्धारित दाम पर आलू और प्याज की बिक्री कराने के लिए स्टॉल लगाने के आदेश दिए गए थे। बृहस्पतिवार को नवीन मंडी के गेट पर मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने स्टॉल लगाकर आलू प्याज की बिक्री कराई।
यहां लोगों को 32 रुपये प्रति किलो में आलू और 45 रुपये प्रति किलो में प्याज की बिक्री कराई गई। मंडी समिति की देखरेख में प्रत्येक व्यक्ति को दो किलो आलू और एक किलो प्याज की ही बिक्री की गई। शाम तक स्टॉल पर एक सैकड़ा से अधिक लोगों को आलू और प्याज की निर्धारित दामों पर बिक्री की गई। मंडी सचिव ने बताया कि आगे भी स्टाल चलता रहेगा। लोग स्टाल पर निर्धारित दाम के अनुसार आलू और प्याज की खरीद कर सकते हैं।