फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   patato

मैनपुरी में पहली बार 45 रुपये किलो बिका आलू

Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
patato
शहर के एक कोल्ड स्टोर में वाहन पर आलू के पैकेट लादते पल्लेदार - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सब्जी के राजा आलू के दाम बढ़ने से सारे रिकॉर्ड टूट गए। मैनपुरी में पहली बार आलू 45 रुपये किलो बिक रहा है। आलू की कीमत बढ़ने से किसान खुश है, लेकिन खरीदार परेशान हैं। बुधवार को जिलेभर के शीतगृहों में करीब 55 हजार मीट्रिक टन आलू भंडारित था। इसे 31 अक्तूबर तक निकालने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख आलू व्यापारियों के अनुसार इस बार पहली बार आलू का यह भाव है। इससे पहले जिले में कभी भी आलू इस रेट पर नहीं बिका। उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में भाव बढ़ा तो वह आखिर में बढ़ा। इस बार आलू पर महंगाई शुरू से ही रही। वर्ष 2005 में आलू आठ से नौ सौ रुपये पैकेट बिका। एक पैकेट करीब 50 किलो आलू होता है।
विज्ञापन

इसी तरह 2009 में एक हजार से 12 सौ रुपये, 2016 में एक हजार से 11 सौ रुपये प्रति पैकेट आलू बिका। बीते वर्ष नवंबर महीने में आलू महंगा हुआ। उस समय आठ सौ से एक हजार रुपये प्रति क्विंटल आलू बिका। इस साल 14 सौ रुपये से लेकर 17 सौ रुपये पैकेट आलू शीतगृहों में बिक रहा है। फुटकर बाजार में आलू की कीमत 45 रुपये प्रति किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुश्किल दिख रही है निकासी
आलू की बढ़ती कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने भंडारण की अवधि घटाकर 31 अक्तूबर तक कर दी है। पहले यह अवधि 30 नवंबर थी। जिलेभर के शीतगृहों में करीब 55 हजार मीट्रिक टन आलू भंडारित है। ऐसे में सरकार की ओर से निर्धारित किए गए समय में आलू की निकासी संभव नजर नहीं आ रही है। शीतगृह संचालकों का भी कहना है कि इस बार आलू महंगा है, अगर किसान निकासी नहीं करता है तो वह आलू बाहर तो फेंक नहीं देंगे। हालांकि किसानों को अधिक से अधिक निकासी के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
हाईलाइटर
- 20 हजार हेक्टेयर है आलू का क्षेत्रफल
- 05 लाख मीट्रिक टन होता है आलू का उत्पादन
- 03 लाख मीट्रिक टन आलू का था कोल्ड में भंडारण
- 55 हजार मीट्रिक टन आलू वर्तमान में है भंडारित
मुझे तो याद नहीं है कि कभी आलू इतना महंगा बिका हो। जिले में पहली बार ही इतना महंगा आलू बिक रहा है।
-आशाराम, नगला रमन कुर्रा
पहले कभी भी इतना महंगा आलू नहीं बिका है। पूर्व के वर्षों में अधिकतम 28 से 30 रुपये प्रति किलो तक ही आलू बिका है।
- मालती शर्मा, देवी रोड
आलू पर इतनी महंगाई पहले कभी नहीं देखी। इस बार किसान काफी खुश है और खुशी-खुशी अगली फसल की तैयारी कर रहा है।
- पियूष चंदेल, डॉयरेक्टर चंदेल कोल्ड स्टोर
देश में आलू की इस वर्ष पैदावर कम हुई है। इस कारण आलू रिकॉर्ड तोड़ महंगा हुआ है। अब नए आलू से ही उम्मीद है।
- सुमित बंसल, शीतगृह संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed