{"_id":"657bf23d1cb9cb8d6c00cf98","slug":"passersby-saved-the-lives-of-the-driver-and-three-passengers-from-auto-submerged-in-the-drain-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीर बने भगवान: सवारियों से भरा ऑटो खुले नाले में गिरा, ऐसे बचाईं चार जिंदगियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीर बने भगवान: सवारियों से भरा ऑटो खुले नाले में गिरा, ऐसे बचाईं चार जिंदगियां
Fri, 15 Dec 2023 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:59 AM IST
सार
सवारियां लेकर जा रहा ऑटो खुले नाले में गिर गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। ऑटो सवार लोग दलदल में फंस गए। इस दौरान लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सवारियों की जान बचाई।
विज्ञापन
नाले में गिरा ऑटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बिचपुरी रोड पर कलवारी चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम को सवारियों को लेकर जा रहा ऑटो रिक्शा खुले नाले में जा गिरा। चीखपुकार होने पर आसपास के लोगों ने ऑटो चालक और तीन सवारियों की जान बचाई। खुले नाले के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं।
घटना शाम करीब साथ बजे की है। बिचपुरी रोड पर कलवारी चौराहे के पास खुला नाला है। अंधेरे में यहां अकसर ही वाहन चालक नाले में गिर रहे है। बृहस्पतिवार को चालक विष्णु तीन सवारियों को लेकर सिकंदरा की ओर जा रहा था। अंधेरे में ऑटो खुले नाले में जाकर गिर गया।
कुछ लोगों ने नाले में गिरते वक्त ऑटो को देख लिया। सवारियों ने चीखपुकार शुरू कर दी। इस पर विश्वास भदौरिया, प्रकाश मोटवानी, संतोष और रवि आदि मौके पर पहुंचे और नाले में डूबे ऑटो से चालक और तीन सवारियों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक चार लोगों को बचाया जा चुका था। लोगों ने बताया कि आए दिन खुले नाले में वाहनों के गिरने से हादसे हो रहे हैं। कई बार पशु भी गिरकर मर चुके हैं मगर नाले को कवर नहीं कराया जा रहा है।