फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will be able to see the live location of buses

Agra News: बसों लाइव लोकेशन देख सकेंगे यात्री

Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 01 Jan 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to see the live location of buses
कासगंज। रोडवेज निगम की 31 अनुबंधित बसों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लग चुके हैं। इससे सुगम एप के माध्यम से रोडवेज की बसों की लाइव लोकेशन देख सकेंगे। रास्ते में बस खराब होने की स्थिति में उसकी लोकेशन तलाश कर मौके पर पहुंचा जा सकेगा।रोडवेज के स्थानीय डिपो की 81 बसों में से निगम की 50 बसों में जीपीएस लगे हुए हैं। अब अनुबंधित 31 बसों में जीपीएस लगाने का कार्य पूरा किया गया है। इनमें ऐसे फीचर लगाए गए हैं कि बसों की ओवरस्पीड, तेज ब्रेक और तेज गति से घुमाव का भी पता चलेगा। कितनी देर बस चालू हालत में खड़ी रही, इसकी सूचना भी रोडवेज प्रशासन को मिल चलेगी। साथ ही ट्रेनों की तरह ही बसों की लाइव लोकेशन भी देखी जा सकेगी। यह सुविधा सुगम एप के माध्यम से मिलेंगी। इससे चालक की स्किल का भी पता लगेगा। एप से बस के स्थान और आगमन के समय की सटीक जानकारी यात्रियों को मिलेगी। इसके साथ ही एप के माध्यम से यात्री चालक-परिचालक की शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे। चालक ने बस को रोडवेज द्वारा अधिकृत किए गए ढाबे पर ही रोका है अथवा किसी अन्य ढाबे पर बस रोकी गई है। इसकी भी जानकारी अधिकारियों को हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed