फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will be able to lodge complaint if they face any problem while travelling.

Agra News: सफर में हुई परेशानी तो शिकायत दर्ज करा सकेंगे यात्री

Sat, 22 Jun 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 22 Jun 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Passengers will be able to lodge complaint if they face any problem while travelling.
मैनपुरी। रोडवेज बस में सफर करने के दौरान अगर परेशानी होती है तो यात्री इसकी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। यात्रियों के लिए रोडवेज बस में शिकायत पेटिका और बस स्टैंड पर शिकायत पुस्तिका उपलब्ध होगी। शिकायतों का एआरएम और आरएम निस्तारण करेंगे। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन


रोडवेज बस से यात्रा करने के दौरान यात्रियों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है। उनकी शिकायतों पर संबंधित बस के चालक और परिचालक ध्यान नहीं देते हैं। सफर में होने वाली परेशानी का निदान नहीं होने से यात्री परेशान होते हैं।
विज्ञापन

यात्रियों को सफर के दौरान होने वाली परेशानियों की लगातार शिकायतें मिलने पर परिवहन निगम ने नई व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया है ताकि यात्रियों की शिकायतों का समाधान स्थानीय स्तर पर ही किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक ने इस संबंध में आरएम और एआरएम को निर्देश जारी किए हैं। निर्देश में कहा है कि परिवहन निगम की और रोडवेज से अनुबंधित सभी बसों में शिकायत पेटिका लगाई जाएं। हर बस स्टैंड पर शिकायत पुस्तिका उपलब्ध रहे। शिकायत पेटिका की चाभी वर्कशाप तथा डिपो में मौजूद रहेगी। शिकायत पेटिका और शिकायत पुस्तिका की हर शिकायत का निस्तारण आरएम और एआरएम तय समय सीमा के अंदर करेंगे। कोई भी यात्री टोल फ्री नंबर 18001802877 पर भी फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed