फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Passengers will be able to go to Agra Kheria airport terminal by their own vehicle

Khushkhabar: आगरा के खेरिया हवाई अड्डे के टर्मिनल तक अपने वाहन से जा सकेंगे यात्री, सुगम होगा आवागमन

Mon, 18 Jul 2022 09:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Jul 2022 09:54 AM IST
सार

आगरा के खेरिया हवाई अड्डे से हवाई यात्रा करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां विजिटर शेड बनने जा रहा है, जो चार महीने में तैयार हो जाएगा। इसके बाद यात्री टर्मिनल तक अपने वाहन से जा सकेंगे।  

विज्ञापन
Passengers will be able to go to Agra Kheria airport terminal by their own vehicle
खेरिया एयरपोर्ट के बाहर खड़ी बस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खेरिया हवाई अड्डे के टर्मिनल तक यात्री अपने वाहन से जा सकेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए अर्जुन नगर गेट पर एक एकड़ में विजिटर शेड बनाया जा रहा है। जहां यात्रियों व उनके परिजनों के लिए पेयजल, शौचालय व्यवस्था के अलावा प्रतीक्षालय होगा। नवंबर 2022 तक विजिटर शेड तैयार हो जाएगा। इसके बाद यात्रियों को टर्मिनल तक निजी वाहन से जाने की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना के नियंत्रण वाले टर्मिनल पर आम यात्रियों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो गई हैं, लेकिन अर्जुन नगर गेट से प्रवेश के दौरान सुरक्षा कारणों से उन्हें असुविधा होती है। यात्री अभी अर्जुन नगर गेट तक ही अपने वाहन से जा पाते हैं। यहां से टर्मिनल तक बस से जाना पड़ता है। घंटों इंतजार करना पड़ता है। 

विज्ञापन

वायु सेना ने दी एक एकड़ जमीन 

मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी व वायु सेना अधिकारियों के बीच एक बैठक में यात्रियों के आवागमन के लिए मानक प्रक्रिया तय की गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक एए अंसारी के मुताबिक वायु सेना से एक एकड़ भूमि विजिटर शेड के लिए मिल गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चार महीने में शेड तैयार हो जाएगा। जहां यात्री पहचान दिखाकर प्रवेश कर सकेंगे। शेड बनने के बाद यात्री पहचानपत्र जमा कर निजी वाहन से टर्मिनल तक जा सकेंगे। वर्तमान में यहां से मुंबई बंगलूरू अहमदाबाद, भोपाल और लखनऊ के लिए रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हवाई उड़ान जारी है। 

सुगम होगा आवागमन

आगरा मंडल के कमिश्वर अमित गुप्ता ने बताया कि यात्री सुविधा के कार्यों को प्राथमिकता पर कराया जा रहा है। विजिटर शेड बनने से यात्री स्वयं के वाहन से टर्मिनल तक जा सकेंगे। यात्रियों की सेवा एवं एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा को लेकर उचित व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed