{"_id":"5c87c279bdec22141e2224f0","slug":"passengers-injured-in-bus-accident-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: ओवरटेक के प्रयास में पलटी प्राइवेट बस, मची चीख-पुकार, 25 सवारियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा: ओवरटेक के प्रयास में पलटी प्राइवेट बस, मची चीख-पुकार, 25 सवारियां घायल
Tue, 12 Mar 2019 08:00 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 12 Mar 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
एटा के थाना सकीट क्षेत्र में करमपुर के पास प्राइवेट बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार बच्चों, महिला सहित 25 लोग घायल हो गए। इनमें से 12 लोगों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
प्राइवेट बस मंगलवार को शहर से सवारियां लेकर मैनपुरी जा रही थी। करमपुर के निकट एक बाइक को ओवरटेक करने के प्रयास में चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार तकरीबन 25 लोग घायल हो गए।
चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिड़की तोड़कर लोगों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने 12 लोगों को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल भेज दिया।

Trending Videos
ये लोग घायल
घायलों में पूनम पत्नी जितेंद्र, उसकी बेटी चांदनी, भावना निवासी खरगपुर पिलुआ और उसकी बहन शिल्पी पुत्री अहवरन सिंह निवासी मैनपुरी, शीलेश पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी जेडा एका फिरोजाबाद, सरोज पुत्र मुलायम सिंह, ममता पत्नी ओमवीर और उसकी बेटी लता एवं कीर्ति निवासी कुंजपुर, पंकज पुत्र रामरतन शामिल हैं।
राजवीर पुत्र उम्मेद सिंह निवासी दत्तपुर, रुकमादेवी पत्नी झब्बूलाल निवासी गढ़िया सकीट, मिथलेश पत्नी शेषपाल निवासी करीमपुर, माया पत्नी सुभाष निवासी धनिगा पिलुआ, मिथलेश, कप्तान, प्रेमपाल निवासी पीएसी बटालियन, सोनी पत्नी शीलेश निवासी नगला उदय सिकंदराराऊ हाथरस, रुकमा निवासी गढ़िया कोंची, शिल्पी निवासी मधाऊ, ममता निवासी कुंजपुर, सोनी निवासी नगला उदय भी घायल हुए हैं।
'शराब के नशे में था चालक'
बस पलटने से घायल अधिकांश लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर बताया कि बस चालक शराब के नशे में था। इस कारण वह बस को तेजी से चला रहा था। बाइक को ओवरटेक करने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई। लोगों ने बताया कि बाइक सवार भी चपेट में आकर घायल हो गया था। हालांकि वह मौके से चला गया था।