फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers injured after roadways bus foot and gate broken in Agra

Agra News: ब्रेक लगाते ही टूटा रोडवेज बस का पायदान और गेट, दो यात्री गंभीर रूप से घायल

Mon, 01 Aug 2022 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 01 Aug 2022 01:15 PM IST
सार

रोडवेज बस के चालक द्वारा ब्रेक लगाने पर बस का पायदान और गेट टूट गया, जिससे पायदान पर खड़े दो यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
passengers injured after roadways bus foot and gate broken in Agra
बस का गेट टूटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा परिक्षेत्र की रोडवेज बसों की हालत बेहद खराब है। फिरोजाबाद हाईवे पर ब्रेक लगाते ही मैनपुरी से आगरा लौट रही ताज डिपो की बस का पायदान और गेट ही टूटकर सड़क पर जा गिरा। साथ ही दो यात्री भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए यात्रियों ने चालक, परिचालक के साथ हाथापाई कर दी। रोडवेज प्रबंधन ने हादसे की जांच के आदेश किए हैं। कार्यशाला प्रभारी से जवाब मांगा गया है। 

विज्ञापन


शनिवार की शाम को ताज डिपो की बस मैनपुरी से सवारियां लेकर आगरा लौट रही थी। बस के चालक प्रभात शर्मा ने बताया कि शाम तकरीबन साढ़े सात बजे आगरा-फिरोजाबाद हाईवे पर गोयल हॉस्पिटल के सामने उसने दो सवारियों को उतारने के लिए ब्रेक लगाए। दोनों सवारियां गेट पर पहुंच चुकी थीं। ब्रेक लगाने के साथ ही बस का पायदान और गेट टूटकर सड़क पर जा गिरे। इससे पायदान पर खडे़ दोनों यात्रियों को गंभीर चोटें आईं। एक यात्री का जबड़ा टूट गया। चीखपुकार मचने के बाद सवारियां बस से निकल आईं। 

विज्ञापन

चालक-परिचालक से हाथापाई

उन्होंने बस चालक और परिचालक के साथ हाथापाई की। हादसे की सूचना उसने फोरमैन को दी मगर उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह घायल सवारियों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए ले गए। चालक प्रभात ने रोडवेज अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया है। उसने बताया कि उन्हें खटारा बसों को ले जाने के लिए मजबूर किया जाता है। विरोध करने पर संविदा से हटाने की धमकी दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की जांच की जा रही

आगरा परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने कहा कि रोडवेज बस का पायदान टूटने की जानकारी मिली है। इस बारे में कार्यशाला प्रभारी से जवाब मांगा गया है। हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed