फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers canceled reservations when trains changed route due farmers protest

किसान आंदोलन का असर: 10 जनवरी तक यात्रियों की मुश्किल बढ़ी, अमृतसर नहीं जा रहीं ट्रेनें

Tue, 05 Jan 2021 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 05 Jan 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
passengers canceled reservations when trains changed route due farmers protest
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

किसान आंदोलन के कारण पांच स्पेशल ट्रेनें अमृतसर की जगह ब्यास स्टेशन तक ही जाएंगी। छह ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इस कारण यात्रियों ने अपने रिजर्वेशन निरस्त कराने शुरू कर दिए हैं। पहले ही दिन 256 लोगों ने आरक्षण निरस्त करवाए। इनमें वह लोग भी शामिल हैं, जिन्होंने पंजाब की यात्रा ही निरस्त कर दी है।

विज्ञापन


चार जनवरी से मुंबई सेंट्रल-अमृतसर, अमृतसर-नागपुर, बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर गाड़ियों को रूट बदले गए हैं। ऐसे में अमृतसर जाने वाले यात्रियों ने अपने आरक्षण निरस्त करवाए हैं। रूट बदलने के कारण यात्री जंडियाला और तरनतारन नहीं जा सकेंगे। 
विज्ञापन


रेलवे अधिकारियों ने बताया कि काफी संख्या में पंजाब की यात्रा करने वाले यात्रियों ने भी अपने रिजर्वेशन निरस्त करवा दिए हैं। ट्रेनों के रूट बदलने और निरस्त होने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। सिकंदरा के बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने अमृतसर की यात्रा निरस्त कर दी है। एक सप्ताह पहले रिजर्वेशन करवाया था। इसी तरह ट्रांसयमुना के मुकेश को जालंधर जाना था मगर उन्होंने टिकट कैंसिल करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेनों के निरस्त होने पर पूरा रिफंड दिया जाता है। काफी यात्रियों ने पंजाब से संचालित ट्रेनों में आरक्षण निरस्त करवाए हैं।

मंगलवार को निरस्त रहेगी यह ट्रेन
विशाखापत्तनम-निजामुदीन स्पेशल ट्रेन पांच से नौ जनवरी से निरस्त रहेगी। निजामुद्दीन विशाखापत्तनम सात से 11 तक निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed