फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   passengers are traveling in Daggamar and loading vehicle because shortage of buses in agra

Agra: बसों के लिए मारामारी, डग्गामार और लोडिंग वाहन में यात्री कर रहे यात्रा, रेलवे स्टेशन पर मारामारी

Sun, 05 Mar 2023 10:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Mar 2023 10:19 PM IST
सार

होली पर वाहनों की किल्लत है। यात्री रोडवेज बस और रेलवे में भीड़ के चलते डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। यात्रियों की भारी भीड़ देखकर कई चालक तो माल लोडिंग वाहन में सवारियां ढो रहें हैं। 

विज्ञापन
passengers are traveling in Daggamar and loading vehicle because shortage of buses in agra
आईएसबीटी में बस में चढ़ते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में रोडवेज ने भले ही बसों के 25 फीसदी फेरे बढ़ाने का दावा किया हो, लेकिन यात्रियों को राहत नहीं मिली है। सरकारी बस न मिलने पर मजबूरन यात्रियों को डग्गमार वाहन की सवारी करनी पड़ रही है। त्योहार में चांदी काटने के लिए डग्गामार वाहन चौराहों से बेधड़क सवारी लेकर जा रहे हैं। इन पर परिवहन विभाग कार्रवाई भी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सिकंदरा, बिजलीघर, मधु नगर, रोहता पर डग्गामार वाहनों की भरमार रहती है। डग्गामार वाहन यहां चौराहों पर बिना रोकटोक के सवारियां ढोते हैं। सरकारी बस न मिलने पर यात्रियों को डग्गामार वाहनों में यात्रा करनी पड़ रही है। यात्रियों की संख्या देखकर कई चालक लोडिंग वाहन में ही सवारियां ढो रहे हैं। जल्दी घर पहुंचने के लिए यात्री इनमें जान का जोखिम लेकर सफर भी कर रहे हैं। आरटीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि चौराहों पर डग्गामार और अवैध बसों के चालान करने के लिए टीम को निर्देशित कर दिया है।
विज्ञापन

टिकट को लंबी लाइन, स्टेशन पर धक्कामुक्की

होली पर विशेष ट्रेन न चलाए जाने और कोच में वृद्धि नहीं करने से यात्रियों को परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। टिकट के लिए लंबी लाइन लगी है, रिजर्वेशन की वेटिंग 150 दिन से अधिक चल रही है। आगरा कैंट, राजामंडी स्टेशन पर तो यात्रियों की भारी भीड़ जमा है। यहां प्लेटफार्म खचाखच भरे रहने से धक्कामुक्की और मारामारी हो रही है। रेलवे की ओर से यहां विशेष इंतजाम भी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डग्गामार वाहन में बैठकर जाना पड़ रहा है

नगला पदी निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि कानपुर जाना है। वाटर वर्क्स पर घंटे भर इंतजार करने पर भी बस में जगह नहीं मिली। जल्दी घर पहुंचना है, ऐसे में डग्गामार वाहन में बैठकर जाना पड़ रहा है। दयालबाग निवासी गौरव सिंह ने बताया कि रिश्तेदार आए थे। इनको आगरा कैंट स्टेशन छोड़ने गया। दिल्ली के लिए टिकट लेने के लिए धक्कामुक्की झेलनी पड़ी। स्टेशन पर भी भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed