{"_id":"6086efd08ebc3e592158843e","slug":"passenger-train-service-once-again-stopped-amid-corona-epidemic-mainpuri-news-agr489893892","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर पैसेंजर ट्रेन सेवा हुई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर पैसेंजर ट्रेन सेवा हुई बंद
विज्ञापन
मैनपुरी रेलवे स्टेशन
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच एक बार फिर से जिले में पैसेंजर ट्रेन सेवा बंद कर दी गई। जिले से होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों को फिर से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। पूर्व में एक साल तक ट्रेन सेवा बंद रही थी। मात्र 25 दिन की सेवा के बाद फिर से बंद कर दिया गया है। सेवा बंद होने से जिले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
स्टेशन अधीक्षक एचएस मीणा ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण जिले में दो अप्रैल से शुरू की गईं स्पेशल ट्रेनों को फिर से 26 अप्रैल से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जिले से होकर गुजरने वाली फर्रुखाबाद-टूंडला ट्रेन संख्या 01917 और टूंडला से फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन संख्या 01918 को 26 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है।
वहीं आगरा से इटावा होकर मैनपुरी आने वाली ट्रेन संख्या 01909 को 26 अप्रैल से बंद किया गया है। जबकि मैनपुरी से इटावा होकर आगरा जाने वाली ट्रेन संख्या 01910 को 27 अप्रैल से अग्रिम आदेशों तक बंद कर दिया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद कोरोना महामारी को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन बंद किया गया है। पैसेंजर ट्रेन सेवा बंद होने से जिले के लोगों की परेशानी एक बार फिर से बढ़ गई है। फर्रुखाबाद और आगरा के बीच लोगों को यात्रा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।