{"_id":"68f39d2332741cac5b049ba9","slug":"passenger-bites-conductor-ear-after-he-asks-for-ticket-2025-10-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: टिकट मांगने पर काट लिया कान...यात्री ने की ऐसी हरकत, बस में मच गई चीखपुकार; पुलिस ने जेल भेजा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: टिकट मांगने पर काट लिया कान...यात्री ने की ऐसी हरकत, बस में मच गई चीखपुकार; पुलिस ने जेल भेजा आरोपी
Sat, 18 Oct 2025 07:32 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:32 PM IST
सार
दिव्यांग के साथ सफर कर रहा युवक टिकट कटवाने की बात पर भड़क गया। उसने परिचालक का कान काट लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
रोडवेज बस के परिचालक पर किया यात्री ने हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में दिव्यांग के साथ जा रहे युवक से बस परिचालक ने टिकट कटवाने को बोला तो उसने मारपीट कर दी। गुस्से में दांतों से कान काट लिया। आरोप है कि रुपये छीनने की कोशिश की। इस दौरान मशीन भी गिर गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
इटावा के गांव परशुरामपुर निवासी सत्यम ने केस दर्ज कराया है। वह उत्तर प्रदेश परिवहन निगम सैफई डिपो में परिचालक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार को वह आगरा से मथुरा जा रहे थे। टिकट काटना शुरू किया। एक युवक ने उन्हें एक छोटे बच्चे का 70% का दिव्यांग पास दिखाया। जिस पर एक व्यक्ति यात्रा कर सकता है।

दिव्यांग के साथ जा रहे युवक से टिकट कटवाने के लिए बोला तो नाराज हो गया। गाली गलौज कर मारने की धमकी देने लगा। चालक ने बस रोककर नीचे उतरने को बोल दिया। कैश बैग छीनने की कोशिश करने लगा। हाथ से टिकट काटने वाली मशीन भी गिर गई। रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने मारपीट कर दांतों से कान काट लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर राजेंद्र गौतम नाम के युवक को जेल भेज दिया।
ये भी पढ़ें-UP: ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म...पति और सास के फूल गए हाथ पैर, पुलिस ने किया ऐसा काम; हर कोई कर रहा सलाम
ये भी पढ़ें-UP: ई-रिक्शा में दिया बच्चे को जन्म...पति और सास के फूल गए हाथ पैर, पुलिस ने किया ऐसा काम; हर कोई कर रहा सलाम