{"_id":"63ee77e453225ffbf20ea304","slug":"passenger-aged-died-due-to-tempo-collision-kasganj-news-c-25-1-63441-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: टेंपो की टक्कर से राहगीर वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: टेंपो की टक्कर से राहगीर वृद्ध की मौत
Fri, 17 Feb 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 17 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
पटियाली। सड़क हादसा गंजडुंडवारा मार्ग पर फार्म हाउस के निकट सड़क हादसा हुआ। जिसमें टेंपो ने राहगीर एक वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। सड़क हादसे में मौत विजय सिंह (60) निवासी ग्राम दीवान नगर की हुई। बुधवार को वह किसी कार्य से पैदल गांव अलीपुर जा रहे थे। जब वह फार्म हाउस के निकट पहुंचे तो पटियाली की ओर से आ रहे टेंपो ने उनमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया।
मृतक वृद्ध विजय सिंह के पुत्र मनोज ने टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मृतक वृद्ध विजय सिंह के पुत्र मनोज ने टेंपो चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है।