{"_id":"5845c0dc4f1c1bf95944847d","slug":"park","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनर रिंग रोड पर बनेगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनर रिंग रोड पर बनेगी पार्किंग
इनर रिंग रोड पर बनेगी पार्किंग
Updated Tue, 06 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
malsi deer park
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनर रिंग रोड के लोकार्पण के बाद से ही सड़क पर वाहनों का फ्लो बढ़ने लगा है। उधर प्राधिकरण ने टोल प्लाजा का काम तेज कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इनर रिंग रोड पर टोल प्लाजा के पास ट्रकों के लिए वाहन पार्किंग बनाने की योजना है।
आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय यादव ने बताया कि 27 नवंबर को इनर रिंग रोड के लोकार्पण के बाद से ही सड़क को खोल दिया गया है। टोल प्लाजा का काम अभी तक पूरा नहीं हुआ और फिलहाल टोल टैक्स की वसूली भी नहीं की जा रही है। इसकी वजह से वाहनों के आवागमन का कोई फिगर तो नहीं है लेकिन सड़क पर वाहनों का फ्लो काफी बढ़ गया है। इसकी वजह से फतेहाबाद रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ा है। अजय यादव ने बताया कि वाहनों का दबाव करने के लिए ताजनगरी फेस दो 100 फुटा रोड को भी वाहनों के आवागमन के लिए प्रयोग किया जाएगा। इनर रिंग रोड पर ट्रकों के लिए एक पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इसके लिए टोल के पास ही स्थल चयन किया जा रहा है। पार्किंग बनने से वहां व्यावसायिक गतिविधियां होने लगेंगी।
इनबाक्स...
तीसरे चरण का एलाइनमेंट तय नहीं
इनर रिंग रोड के दूसरे चरण का करीब 7.13 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर 332 करोड़ खर्च होंगे। तीसरे चरण की करीब सात किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण पर अभी खींचतान जारी है। एक बार सड़क का एलाइनमेंट बदल चुका है लेकिन अभी बदलाव की और भी गुंजाइश है। यही नहीं कार्यदायी संस्था को लेकर असमंजस जारी है। एक अटकल यह भी लगाई जा रही है कि तीसरे चरण का निर्माण एडीए नहीं बल्कि एनएचएआई कराएगी। हालांकि विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अजय यादव अभी इस मामले में कुछ नहीं कह रहे हैं।