फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pariksha Pe Charcha 2022 Live broadcast at Seth Padam Chand Jain Institute of Dr. Bhimrao Ambedkar University agra

पीएम मोदी ने की ‘परीक्षा पर चर्चा’: मन को दीवारें नहीं बांध सकती, उसके लिए एक लक्ष्य होना जरूरी

Fri, 01 Apr 2022 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 01 Apr 2022 12:32 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के पांचवें संस्करण के आयोजन का खंदारी के सेठ पदम चंद जैन संस्थान में लाइव प्रसारण हुआ।  बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Pariksha Pe Charcha 2022 Live broadcast at Seth Padam Chand Jain Institute of Dr. Bhimrao Ambedkar University agra
परीक्षा पे प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू की चर्चा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम का शुक्रवार को आगरा के शिक्षण संस्थानों में सजीव प्रसारण किया गया। विद्यार्थी कार्यक्रम देख प्रभावित हुए। खासतौर पर एक विद्यार्थी की ओर से ऑनलाइन पढ़ाई में ध्यान न लगने के संबंध में पूछे गए सवाल का जो जवाब प्रधानमंत्री ने दिया, उसे विद्यार्थियों बहुत पसंद किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि मन को दीवारें नहीं बांध सकती। ऑफलाइन पढ़ाई में भी पढ़ने का मन नहीं होगा तो ध्यान बाहर की ओर भटकेगा। मन को स्थिर रखने के लिए लक्ष्य होना जरूरी है। लक्ष्य जरूर बनाएं। 
विज्ञापन


प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में कक्षा 10 और 12 के 90 विद्यार्थियों ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ का सजीव प्रसारण देखा। स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता व श्याम बंसल ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन का अनुसरण करने के लिए विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया। प्रधानाचार्य आरबीएस इंटर कॉलेज के निर्देशन में करीब 60 विद्यार्थियों ने, राजकीय इंटर कॉलेज में शाहगंज में 50, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, शाहगंज में 30 विद्यार्थियों ने कार्यक्रम देखा। अन्य माध्यमिक विद्यालयों में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। 
विज्ञापन


मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने आरबीएस इंटर कॉलेज, खंदारी, राजकीय इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, शाहगंज की व्यवस्थाएं देखीं। छात्र-छात्राओं से बात की और उन्हें प्रधानमंत्री की ओर से दिए गए संदेश को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के विभागों व संस्थानों में छात्रों ने देखा प्रसारण

प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक के निर्देश पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सेठ पदमचंद जैन संस्थान में निदेशक प्रो. ब्रजेश रावत के निर्देशन में बड़े पर्दे पर कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। कंप्यूटर केंद्र में प्रो. अनिल गुप्ता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम्य विकास संस्थान में डॉ. मनोज राठौड़ ने कार्यक्रम दिखाया गया। 

भौतिक विज्ञान विभाग, बायोटेक्नोलॉजी विभाग, बॉटनी विभाग, गृह विज्ञान संस्थान, बायोकेमेस्ट्री विभाग, समाज विज्ञान संस्थान में छात्र-छात्राओं को परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम दिखाया गया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. मोहम्मद अरशद ने समन्वय स्थापित किया। 

सामुदायिक रेडिया पर सजीव प्रसारण 

प्रभारी कुलपति प्रो. विनय पाठक के निर्देश पर डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के सामुदायिक रेडियो 90.4- आगरा की आवाज पर भी ‘परीक्षा पर चर्चा’ का सजीव प्रसारण किया गया। 

लक्ष्य बनाकर ही पढ़ाई करूंगी 

आरबीएस इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा नेहा कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से प्रेरणा ली है कि लक्ष्य बनाकर आगे की पढ़ाई करूंगी। मन स्थिर न होने पर कक्षा में शिक्षक के सामने बैठने होने पर भी विषय वस्तु समझ में नहीं आता।

परीक्षा के समय ही नहीं, शुरूआत से पढ़ाई करेंगे

11वीं के छात्र निखिल कुमार ने कहा कि परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की ओर दिए गए संदेश पर अमल करूंगा। परीक्षा के समय ही नहीं, सत्र के शुरूआत से पढ़ाई करूंगा, जिससे परीक्षा से डर न लगे।

कोई काम कठिन नहीं, ध्यान केंद्रित होना चाहिए 

 सेठ पदमचंद जैन संस्थान की एमकॉम की छात्रा  रिताक्षी पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने समझाया कि परीक्षा या कोई अन्य काम कठिन नहीं होता है, बस लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित होना चाहिए। इस संदेश को जीवन में शामिल करूंगी।

रचनात्मकता बनाए रखना जरूरी 

सेठ पदमचंद जैन संस्थान में एमबीए के छात्र अनुराग तिवारी ने कहा कि पढ़ाई के साथ खुद में रचनात्मकता बनाए रखने का संदेश प्रधानमंत्री से मिला। रचनात्मक प्रवृत्ति होने से कोई काम कठिन लगता है, व्यक्ति उसे चुनौती के रूप में लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed