फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parents will have to take the responsibility of telling the story in Sindhi language

सिंधी भाषा में कहानी सुनाने की लें जिम्मेदारीः साहित्याकर रामचंद छाबड़िया

Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Parents will have to take the responsibility of telling the story in Sindhi language
आगरा। सिंधी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए सूरसदन में सोमवार को एक शाम सिंधियत के नाम सिंधी महोत्सव का आयोजन किया गया। साहित्यकार राम चंद छाबड़िया ने कहा कि सिंधी भाषा को बढ़ाने के लिए समाज के बच्चों को सिंधी भाषा में कहानियां सुनानी होंगी। बच्चों को सोते समय कहानियां सुनने की आदत डालनी की जिम्मेदारी माता-पिता को लेनी होगी।
विज्ञापन

महोत्सव में सिंधी साहित्यकार रामचंद छाबड़िया की लिखित पुस्तक सिंधी पहिरियां किताबु और स्व. घनश्याम दास जेसवानी की लिखित पुस्तक विरिहाडे, यादगीरियूं का विमोचन हुआ। उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी ने कहा कि सिंधी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए इस तरह के आयोजन प्रदेशभर में होते रहेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी और भारतीय सिंधु सभा की ओर से आयोजित महोत्सव का शुभारंभ संत बाबा शंकर नाथ, उत्तर प्रदेश सिंधी अकादमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, भारतीय सिंधू सभा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश जोटवानी, विजय पुरसवानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष जीवतराम करीरा ने किया। महोत्सव का संचालन हेमंत भोजवानी ने किया। इस दौरान जय प्रकाश धर्माणी, किरन वरयानी, महेंद्र वर्मा. जूली तेजवानी, राकेश करीरा, नरेश लखवानी, सुंदरलाल चेतवानी, प्रदीप वनवारी, संजय नोतनानी, मनोज नोतनानी, लक्ष्मणदास भावनानी, दौलतराम साधवानी, प्रकाश दरयानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed