{"_id":"6b0872deec155d21d50561e3","slug":"parents-of-martyr-gopal-become-emotional-while-recalling-the-2611-terror-attack-agra-news-c-421-1-sagr1004-22234-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: 26\/11 आतंकी हमले को याद कर भावुक हुए शहीद गोपाल के माता-पिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: 26/11 आतंकी हमले को याद कर भावुक हुए शहीद गोपाल के माता-पिता
विज्ञापन
बाह: शहीद गोपाल सिंह भदौरिया के माता-पिता ने सुनाई मुंबई आतंकी हमले की दास्तान
बाह। मुंबई में 26 नवंबर 2008 में हुए आतंकी हमले में बाह के कैंजरा गांव के एनएसजी कमांडो गोपाल सिंह भदौरिया ने अदम्य साहस का परिचय देकर मेजर की जान बचाई थी। आतंकी हमले के उस लम्हे को याद कर माता-पिता भावुक होकर बोले कि बेटे के त्याग और बलिदान पर उनको गर्व है।
आतंकियों ने मुंबई के ताज होटल को निशाना बनाकर कई हमले किए थे। आतंकी हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों सहित 166 लोगों की जान गई थी। 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घायलों में शामिल मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की जान बाह के बाघराज पुरा गांव के रहने वाले एनएसजी कमांडो गोपाल सिंह भदौरिया ने बचाई थी। उनके पिता मुनीम सिंह ने बताया कि बम धमाके और गोलीबारी के बीच अपनी जान पर खेलकर बेटे ने घायल मेजर को होटल से एंबुलेंस तक पहुंचाया था। आतंक के मोर्चे पर बहादुरी की अमिट छाप छोड़ने पर उसे विशिष्ट सेवा पदक मिला था।
33 साल की उम्र में जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में 12 फरवरी 2017 को मुठभेड़ के दौरान 4 आतंकियों को ढेर कर गोपाल सिंह भदौरिया शहीद हुए थे। बलिदान हुए गोपाल सिंह भदौरिया को मरणोपरांत शौर्यचक्र दिया गया था।
विज्ञापन
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले को याद कर शहीद गोपाल सिंह के माता-पिता जयश्री-मुनीम सिंह भदौरिया ने कहा कि बेटे ने उनका सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था। माता-पिता के अलावा शहीद के चचेरे भाई पवन भदौरिया, चाचा अरविंद भदौरिया, राजीव भदौरिया, संतोष भदौरिया, अनिल भदौरिया आदि ने कहा कि गोपाल सिंह का त्याग और बलिदान गांव को गर्व और गौरव से भर देता है।