फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   parents accused her inlaws of murdering her On death of married woman in Agra

UP: 'साहब! लोभियों ने चाकू से गला काटकर बेटी को मार डाला, मोहल्ले में ही हुई थी शादी'...बिलख पड़ी नैना की मां

Wed, 26 Jul 2023 01:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 01:26 PM IST
सार

UP News: 'साहब! लोभियों ने चाकू से गला काटकर बेटी को मार डाला, मोहल्ले में ही हुई थी शादी'। इतना कहते कहते नैना की मां बिलख पड़ी। 

विज्ञापन
parents accused her inlaws of murdering her On death of married woman in Agra
Agra News: नैना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मंगलवार की रात विवाहिता की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी गई। घरवालों ने उसका शव देखा तो चीख पड़े। सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने दामाद व ससुरालीजन पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से बात करके जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर की है। यहां की निवासी नैना (20) की शादी मोहल्ले के रहने वाले प्रवीण से हुई थी। प्रवीण जूता कारीगर है। मंगलवार की रात चाकू से गला रेतकर नैना की हत्या कर दी गई। बुधवार की सुबह मायके वालों को जानकारी दी गई। खबर पाकर मायकेवाले बेटी के घर पहुंचे। शव देखकर वह बिलख पड़े। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- आगरा पेशाब कांड: पीड़ित भी आया पुलिस के सामने, उस रात किए गए जुर्म की दास्तां सुन कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


मायकेवालों ने बताया कि दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करते थे। आए दिन घर में झगड़ा करते थे। बीती रात को चाकू से गला काटकर उसे मार डाला। थाना प्रभारी भानु प्रताप ने बताया कि मृतक की मां निखिलेश की तरफ से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed