फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   paras hospital case agra health department could not complete the investigation even in 13 days

श्री पारस अस्पताल प्रकरण: स्वास्थ्य विभाग की भी लीपापोती, 13 दिन में भी पूरी नहीं हो पाई जांच

Mon, 21 Jun 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Jun 2021 12:17 AM IST
सार

आगरा के श्री पारस अस्पताल के दमघोंटू मॉकड्रिल मामले की जांच में स्वास्थ्य विभाग भी लापरवाही बरत रहा है। 13 दिन बीतने पर भी कमेटी की जांच पूरी नहीं हुई, जबकि सीएमओ ने दो दिन में जांच पूरी करने के निर्देश दिए थे।

विज्ञापन
paras hospital case agra health department could not complete the investigation even in 13 days
पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के श्री पारस अस्पताल के दमघोंटू मॉकड्रिल मामले की हकीकत जांचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने भी आंतरिक कमेटी बनाई थी, इसमें एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती और एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मन को जिम्मेदारी दी थी, साथ में अपंजीकृत अस्पताल सेल के प्रभारी डॉ. आरके अग्निहोत्री को भी लगाया गया था। 

विज्ञापन


आठ जून को अस्पताल सील करने के बाद टीम जांच की जांच ठंडी पड़ गई, जांच अधिकरी एसीएमओ डॉ. वीरेंद्र भारती छुट्टी पर चले गए, आने के बाद भी किसी के बयान दर्ज नहीं हुए, अब प्रशासन की ओर से क्लीन चिट मिलने के बाद कमेटी की जांच भी ठंडी पड़ गई है।
विज्ञापन


लाइसेंस निरस्तीकरण का आदेश नहीं मिला : सीएमओ
डीएम प्रभु नारायण सिंह ने श्री पारस अस्पताल के लाइसेंस निरस्त करने की बात कही है, लेकिन सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय का कहना है कि अभी तक उनके यहां ऐसा कोई आदेश नहीं आया है, पत्र आते ही निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी, अस्पताल का लाइसेंस पहले से ही निलंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगी की भूमिका में थी आंतरिक कमेटी
सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि श्री पारस अस्पताल प्रकरण की जांच हाई कमेटी जांच कर रही थी, इसके कारण आंतरिक कमेटी हाई कमेटी की जांच में सहयोगी की भूमिका में रही, प्रशासन की जांच समिति जो भी कार्रवाई के लिए निर्देशित करेगी, उसे अमल में लाया जाएगा। 

संबंधित खबर- Paras Hospital Agra: प्रशासन ने दी चिकित्सक को 'अघोषित' क्लीन चिट, ऑक्सीजन मॉकड्रिल से 22 मौतों के थे आरोप

पुलिस को मिली जांच रिपोर्ट
श्री पारस अस्पताल के प्रकरण में जांच के लिए डीएम ने दो जांच कमेटी गठित की थी। इन कमेटी की रिपोर्ट दो दिन पहले आ गई। थाना न्यू आगरा के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि कमेटी की रिपोर्ट रविवार को थाने पर आ गई है। अब रिपोर्ट का अवलोकन किया जाएगा। इसके बाद ही विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed