{"_id":"5fa83e578ebc3e9bfe29e3a9","slug":"parali-mainpuri-news-agr467303655","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर दिनभर कूड़े के ढेर से उठता रहा धुएं का गुबहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर दिनभर कूड़े के ढेर से उठता रहा धुएं का गुबहार
विज्ञापन
08एमएनपी-32-किशनी में नगर पंचायत के कूड़ाघर से उठता धुआं
- फोटो : MAINPURI
किशनी। नगर पंचायत के बाईपास पर डंपिंग यार्ड में रविवार को कूड़े में आग लगा दी गई। इसके बाद दिनभर कूड़े के ढेर से धुएं के गुबार उड़ते रहे। शिकायत के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा।
नगर पंचायत द्वारा ग्वालियर-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कूड़ा एकत्रित किया जाता है। नगर पंचायतकर्मियों ने रविवार को कूड़े के ढेर में आग लगा दी। इससे कूड़े के ढेर से धुएं के गुबार उड़ते रहे । आग और भीषण धुएं से नजदीक रहने वाले लोगों को घुटन होने लगी। लोगों ने इसकी जानकारी नगर पंचायत के लिपिक दिनेश श्रीवास्तव को दी, लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
आरोप है नगर पंचायत के कूड़े के ढेर में आग लगाने से हो रहे प्रदूषण पर अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नगर के राकेश कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह का कहना है पराली जलाने पर प्रशासन किसानों पर मुकदमे और जुर्माने की कार्रवाई कर रहा है, तो कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? एसडीएम रामसकल मौर्य का कहना है कूड़ा जलाया नहीं जा सकता है। यदि कोई कूड़ा जलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।