{"_id":"586db07667049716e8ac7186ae750c02","slug":"papi-won-in-kulkulbazi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलकुलबाजी में पॉपी उस्ताद ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलकुलबाजी में पॉपी उस्ताद ने बाजी मारी
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
Updated Sat, 26 Dec 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसमां में कबूतरों की गुटरगूं और जमीन पर उस्तादों का शोर... कुबेरपुर के मैदान का नजारा देखने लायक है। लोगों की निगाहें आसमां में टिकी हैं। कुलकुल जब नीचे उतरने लगते हैं तो उस्तादों की आवाज तेज हो जाती है। दूसरी टोली के कबूतरों को अपने जाल पर बैठाने के दांव-पेंच लड़ाए जा रहे हैं। दो घंटे के इस मुकाबले में मोती कटरा के पॉपी उस्ताद ने बाजी मारी। उन्होंने दूसरी टोलियों के 178 कबूतर अपने बेस पर उतार लिए।
शुक्रवार को कुबेरपुर कट्टीखाना के पास मैदान में कुलकुलबाजी शुरू हुई। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद छह गाड़ियों में भरकर लाए गए कबूतरों ने आकाश में उड़ान भरी। मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा। आलमगंज के असलम 134 कबूतरों को अपने बेस पर उतारकर दूसरे स्थान पर रहे। गुलशेर पहलवान व दिनेश 111 कबूतरों को अपने पाले में लाकर तीसरे स्थान पर रहे। बाहर के लोग भी कुलकलुबाजी का मुकाबला देखने पहुंचे। इनमें उस्ताद इरफान मीर, उस्ताद मुख्तार, उस्ताद अकबर, उस्ताद फरीद, उस्ताद आजाद, दिल्ली, विनय पटेल, शहंशाह, रवि भाई बनारस, रमेश सिंह, अभिषेक पाल आदि मौजूद थे। दिनेश ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे यमुना एक्सप्रेस वे के पास कुलकुलबाजी शुरू होगी।