{"_id":"6a7ed1ff0c82758bfd038d32","slug":"paperless-system-yet-farmers-forced-to-visit-offices-over-online-application-issues-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ पाना नहीं आसान, चक्कर में पड़े किसान; इसलिए लगानी पड़ रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पशुपालन विभाग की योजनाओं का लाभ पाना नहीं आसान, चक्कर में पड़े किसान; इसलिए लगानी पड़ रही दौड़
Fri, 14 Aug 2026 01:59 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:59 PM IST
सार
पशुपालन विभाग की योजनाओं के आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बावजूद किसानों को आवेदन में मिली कमियों की जानकारी लेने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना में 271 आवेदन आए हैं, लेकिन पोर्टल पर सत्यापन की कमी स्पष्ट नहीं होने से आवेदकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
किसान (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : ANI
विस्तार
आगरा में पशुपालन विभाग और दुग्ध विकास विभाग ने गोपालकों की सुविधा के लिए योजनाओं की आवेदन से चयन तक की प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। फिर भी किसानों के आवेदन में कमियों की पोर्टल से जानकारी से नहीं मिल पा रही है। उन्हें पेपरलैस व्यवस्था होने के बाद भी कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विभाग की 10 गाय पालन वाली मिनी नंदनी कृषक समृद्धि योजना चल रही है। इसमें 271 लोगों ने आवेदन किया है। सभी प्रक्रिया पोर्टल पर होनी है। अब आवेदकों के मोबाइल पर संदेश पहुंच रहे है कि उनमें आवेदन के सत्यापन में कमी पाई गई है उसे जल्द सही कर अपडेट कर दें। पोर्टल खोलने पर कोई कमी की जानकारी नहीं मिल रही है।
इस कमी को सही करने की जानकारी के लिए उन्हें पशुपालन विभाग आना पड़ रहा है। खंदौली के मलूपुर गांव के किसान भानु प्रताप ने बताया कि उन्हें सिर्फ ये जानने के लिए विभाग आना पड़ा कि आवेदन करने में क्या कमी रह गई है। इसे भी भेजे मैसेज स्पष्ट कर देते या पोर्टल पर कमी को दिखाने की व्यवस्था की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
अकोला के बैमन निवासी रनवीर चाहर ने बताया कि पोर्टल में कमी के कारणों की जानकारी देने की व्यवस्था होनी चाहिए थी। तभी भागदौड़ से छुटकारा मिलता। सीवीओ डॉ. डीके पांडे ने बताया कि जिन आवेदनों के आवेदन में गलती मिल रहीं है, उन्हें सूचित किया जा रहा है। पोर्टल में स्पष्ट जानकारी की सुविधा नहीं दी गई है।