{"_id":"5e3c51778ebc3ee5da516d43","slug":"paper-stamp-kasganj-news-agr4282751195","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेपर स्टांप बंद, एक रुपये से असीमित रुपए तक का मिलेगा ई स्टांप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेपर स्टांप बंद, एक रुपये से असीमित रुपए तक का मिलेगा ई स्टांप
विज्ञापन
कासगंज तहसील सभागार में ई स्टांप की जानकारी देते रजिस्ट्रार
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। तहसील सभागार में स्टांप वेडरों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें वेंडरों को ई-स्टांप के बारे में जानकारी दी गई। वहीं उनसे आवेदन भी लिए गए। उनकी शंकाओं का भी समाधान किया गया।
रजिस्ट्रार राकेशचंद्र ने बताया कि अब पहले से प्रचलित कागजी स्टांप बंद कर दिए गए हैं। कागजी स्टांप की छपाई भी नहीं हो रही है। जो स्टांप हैं वही बेचे जाएंगे इसके स्थान पर ई स्टांप प्रणाली शुरू की गई है। ई-स्टांप के लिए प्रदेश में एसएचसीआईएल (स्टॉक होल्डिंग कार्पोरेशन आफ इंडिया लिमिटेट) कंपनी को अधिकृत किया गया हैं।
उन्होंने कहा कि अब तक अधिकतम 25000 रुपये की राशि का स्टांप एक शीट पर होता था, लेकिन ई-स्टांप के लागू होने से अब 1 रुपये से असीमत रुपये तक का स्टांप एक ही शीट पर मिलेगा। इसके लिए सिक्योर पेपर पर ई स्टांप को प्रिंट किया जाएगा। जिससे एक ही शीट पर किसी भी राशि का स्टांप खरीदा जा सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जो स्टांप बिक्रेता पहले से काम कर रहे हैं उन्हीं वेंडरों का अनुबंध निर्धारित कंपनी से किया जा रहा है। इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। विकास कुमार मौर्य ने भी स्टांप वेंडरों को आवश्यक जानकारी दी। इस मौके पर भारत सिंह, कमलेश, सुभाष, रामजीलाल, राकेश, सत्यप्रकाश, अवधेश कुमार, दीपक, खुशीराम आदि स्टांप वेंडर मौजूद रहे।