फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PAPA protest for school fees waiver in agra

स्कूल फीस माफी के लिए 'पापा' ने किया प्रदर्शन, प्रशासन के सामने रखीं ये तीन मांगें

Thu, 09 Jul 2020 12:17 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jul 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
PAPA protest for school fees waiver in agra
प्रदर्शन करते अभिभावक - फोटो : अमर उजाला

आगरा में प्रोग्रेसिव आगरा पेरेंट्स एसोसिएशन (पापा) के बैनर तले अभिभावकों ने बुधवार को संजय प्लेस के सामने एकत्रित होकर फीस माफी की मांग बुलंद की। अभिभावकों का कहना है कि लॉकडाउन के दौरान (तीन माह) की फीस माफ की जाए। 

विज्ञापन


संगठन ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से अपनी तीन मांगों को रखा। इसमें फीस माफी के साथ कोरोना संक्रमण समाप्त होने पर ही स्कूलों को खोला जाना और ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई के दौरान अभिभावकों से आधी फीस लिए जाने की मांग है। 
विज्ञापन



विरोध प्रदर्शन के दौरान रोहित कत्याल, प्रवीण सक्सेना, रेखा कुमारी, सौरभ, दीपक वर्मा, सचिन कपूर, हरपाल सूरी, अरुण मिश्रा, प्रवीण दीक्षित, नरेश खिरवार, वीना अग्रवाल व रौनक आदि अभिभावक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय में फीस न देने पर नाम काटा

एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल आगरा (अप्सा) के अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता का कहना है कि निजी स्कूल फीस के संबंध में जारी शासनादेशों का पालन कर हैं, पर सरकारी स्कूल उसका उल्लंघन कर रहे हैं। 

एक केंद्रीय विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा का फीस न दे पाने पर नाम काट दिया गया। जबकि छात्रा के पिता नहीं हैं। उसके मौसा प्राइवेट नौकरी करते हैं। केंद्रीय विद्यालय में त्रैमासिक फीस ली जा रही है। 

विलंब शुल्क भी वसूला जा रहा है। सरकार निजी स्कूलों के साथ भेदभाव कर रही है। डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता का कहना है कि छात्रा चाहे तो वह उन्हें अपने विद्यालय प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क पढ़ा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed