फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pannalal dharmshala

सोरों की प्राचीन पन्नालाल धर्मशाला के जीर्णोद्धार की डीएम से की मांग

Sun, 07 Feb 2021 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
pannalal dharmshala
कासगंज के सोरों में बनी सेठ पन्नालाल धर्मशाला का द्वार। - फोटो : KASGANJ
तीर्थनगरी की सेठ पन्नालाल धर्मशाला जीर्णशीर्ण हो चली है। बाशिंदों ने इसके जीर्णोद्धार की मांग जिलाधिकारी से की है। धर्मशाला के ट्रस्ट के जिलाधिकारी अध्यक्ष व सचिव उपजिलाधिकारी होते हैं।
विज्ञापन

समाजसेवी रामेश्वर दयाल महेरे का कहना कि लगभग 100 वर्ष पूर्व सेठ पन्नालाल द्वारा इस धर्मशाला का निर्माण कराया गया था। धर्मशाला के कमरे, स्नानघर, शौचालय भी जीर्णशीर्ण होने लगे हैं। धर्मशाला का आधा हिस्सा अभी भी अधबना व कच्चा है। फर्श व प्लास्टर भी नहीं है। बिजली का कनेक्शन भी धर्मशाला में नहीं है।
विज्ञापन

जिससे यहां ठहरने वाले श्रद्धालुओं को काफी असुविधा होती है। सन 1998 में एटा के जिलाधिकारी जीवेष नंदन के निर्देश पर धर्मशाला का जीर्णोद्धार कार्य हुआ था। तब से आज तक किसी जिलाधिकारी ने इसकी सुध नहीं ली। इस वजह से धर्मशाला जीर्णशीर्ण स्थिति में पहुंच गई है। तीर्थनगरी के बाशिंदे हेमंत पंडित, अभय स्थापक, राजू तिवारी, संजीव त्रिवेदी आदि ने धर्मशाला के जीर्णोद्धार की मांग की है, जिससे श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed