फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pankaj, Rishabh and Arpan remained toppers

Kasganj: राजकीय महाविद्यालय में हुई सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता, विजेताओं को मिले प्रमाणपत्र

Tue, 22 Nov 2022 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 22 Nov 2022 11:37 PM IST
सार

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत, कर अधिकारी सीमा गोयल प्राचार्य प्रो. मोहम्मद अफरोज आलम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
Pankaj, Rishabh and Arpan remained toppers
विजेताओं को मिले प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में परिवहन विभाग ने यातायात माह के तहत राजकीय महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत क्विज, स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पंकज, रिषभ एवं अर्पण अव्वल रहे। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश राजपूत, कर अधिकारी सीमा गोयल प्राचार्य प्रो. मोहम्मद अफरोज आलम ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय महाविद्यालय के छात्र पंकज कुमार ने, द्वितीय स्थान राजकीय महाविद्यालय के वीर सहाय ने, तृतीय स्थान हाजी रशीदन बेगम डिग्री कॉलेज गनेशपुर के छात्र नमन वर्मा ने प्राप्त किया। 
विज्ञापन


स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गंजडुंडवारा कॉलेज के छात्र रिषभ कुमार ने, द्वितीय स्थान गेंदा देवी महाविद्यालय की छात्रा राधा उपाध्याय ने, तृतीय स्थान केए पीजी कॉलेज की छात्रा मीना ने प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर केए पीजी कॉलेज के अर्पण सक्सेना, द्वितीय स्थान पर शारदा देवी जौहरी महाविद्यालय की छात्रा अनुराधा, तृतीय स्थान पर राजकीय महाविद्यालय की छात्रा कली रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल में केए पीजी कॉलेज एसोसिएट प्रो. डा. अंजना वशिष्ठ, शारदा महाविद्यालय की एनएसएस अधिकारी डा. सपना, राजकीय महाविद्यालय के प्रो. एसके रावत, केजी वार्ष्णेय, डा. हेमंत कुमार रहे। एआरटीओ ने बताया कि सभी विजेता प्रतिभागी 26 नवंबर को आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में सहभागिता करेंगे। इस दौरान प्रभाशंकर द्विवेदी, डॉ. पुष्पा, दीप्ति, राजेश कुमार यादव, मनमोहन सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed