फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panic spread in hotspot area of agra after hair dresser quarantine in agra

हेयर ड्रेसर को घर बुलाकर कटवाते थे बाल, पुलिस ने किया क्वारंटीन तो मोहल्ले में हड़कंप

Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 May 2020 12:44 AM IST
सार

  • कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत पर नाती के बाल काटे थे, 
  • हेयर ड्रेसर की रिपोर्ट निगेटिव, एहतियातन किया क्वारंटीन 

विज्ञापन
panic spread in hotspot area of agra after hair dresser quarantine in agra
आगरा में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के प्रतापनगर क्षेत्र में पुलिस ने जैसे ही एक हेयर ड्रेसर को उसके घर में ही क्वारंटीन किया, वैसे ही थाने पर फोन आने लगे कि उसकी रिपोर्ट निगेटिव है या पॉजिटिव। 
विज्ञापन


दरअसल, वो लॉकडाउन में लोग उसे घर बुलाकर बाल कटवा रहे थे। उसने एक रिटायर्ड टीचर के भी बाल काटे थे, जिसकी मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पुलिस ने उसके परिजनों के साथ हेयर ड्रेसर को क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन



76 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक की 11 मई को मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद कोरोना टेस्ट कराया गया था। हालांकि हार्ट अटैक से मौत की आशंका पर शव का अंतिम संस्कार सामान्य रूप से कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमित के नाती के बाल काटे थे

रिटायर्ड शिक्षक के साथ दामाद परिवार सहित रहता था। नाती के बाल काटने के लिए क्षेत्र का एक हेयर ड्रेसर बुलाया गया था। दो दिन बाद वृद्ध की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस पर पुलिस ने परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया।

पुलिस ने बताया कि परिवार के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारंटीन के लिए बोला गया था। हेयर ड्रेसर को भी क्वारंटीन किया गया। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बावजूद उन्हें घर में ही रहने के लिए बोला गया है। 

उधर, जब हेयर ड्रेसर के कोरोना पॉजिटिव परिवार के घर जाने की जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो उनमें कोरोना की दहशत फैल गई। हेयर ड्रेसर क्षेत्र के कई घरों में बाल काटने गया था। चौकी प्रभारी का कहना है कि हेयर ड्रेसर की रिपोर्ट निगेटिव है। एहतियात के तौर पर उसे क्वारंटीन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed