{"_id":"63241654aba84e0f445c4031","slug":"panic-spread-due-to-firing-in-ghiyamandi-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: घीयामंडी में गोलियां चलने से फैली दहशत, आढ़ती की कमर को छूकर निकली गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: घीयामंडी में गोलियां चलने से फैली दहशत, आढ़ती की कमर को छूकर निकली गोली
Fri, 16 Sep 2022 11:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:53 AM IST
सार
बाइक सवारों ने आढ़ती के ऊपर गोलियां चलाईं। गनीमत ये रही कि बाइक सवारों का निशाना चूक गया और गोली आढ़ती की कमर को छूकर निकल गई।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के घीयामंडी में बृहस्पतिवार की रात बाइक सवारों ने गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी। बंद दुकान के बाहर बैठे आढ़ती मोहसिन पुत्र जमशेद निवासी खटीक गली के गोली कमर को छूते हुए शटर में जा घुसी। गोलियां चलने की आवाज से आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।
मोहसिन को मेडिकल के लिए भिजवाया। स्थानीय लोगों का कहना है तीन फायर की आवाज उन्होंने सुनी। क्राइम इंस्पेक्टर अमित बैनीवाल ने बताया कि मोहसिन का मेडिकल कराया जा रहा है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके बाइक सवारों की गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगाल रही है। बाइक सवार चौक बाजार की तरफ से आए थे।