फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panic in the locality after four murders in agra

आगरा: मां और तीन बच्चों की हत्या के बाद मोहल्ले में दहशत, रात में चैन से नहीं सो पाए लोग

Sat, 24 Jul 2021 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 24 Jul 2021 12:04 AM IST
सार

कूंचा साधूराम मोहल्ले में गुरुवार की सुबह महिला और उसके तीनों बच्चों के शव घर में मिले थे। इस हत्याकांड से मोहल्ले के लोग दहल गए। 

विज्ञापन
panic in the locality after four murders in agra
हत्याकांड के बाद गली में पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र में कूंचा साधूराम की चौबेजी वाली गली में सामूहिक हत्याकांड के बाद दहशत का माहौल है। जहां सुबह से रात तक लोगों की चहलकदमी रहती थी। बच्चे घरों के बाहर खेलते थे। राहगीर गली से निकलकर जाते थे। वहां चार की हत्या की घटना के बाद से गली में सन्नाटा पसरा हुआ है। गुरुवार रात को लोग घरों में चैन से नहीं सो सके।

विज्ञापन


चौबेजी वाली गली में तकरीबन 20 परिवार रहते हैं। लोगों ने बताया कि जब से हत्याकांड के बारे में सुना है, सो नहीं पा रहे हैं। क्षेत्र के गुलाम मोहम्मद और आशु ने बताया कि क्षेत्र के लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि चार फीट की गली में चार लोगों की हत्या हो गई? मगर, किसी को भनक तक नहीं लगी? हत्यारा कहां से आया और कहां चला गया? यह तक नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन


शुक्रवार को गली में सन्नाटा पसरा रहा। बड़ों के साथ ही बच्चे भी घरों से बाहर नहीं निकले। आम दिनों में बच्चे घर के बाहर खेलते थे। लोग भी टहलने के लिए आते थे। मगर, चौहरे हत्याकांड से लोग बेचैन हैं। उनके जेहन में एक ही सवाल आ रहा है कि जिस गली में चोरी तक नहीं हुई, वहां चार लोगों की हत्या कैसे हो गई? हत्यारा कौन है? कब पकड़ा जाएगा? 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में नहीं हुई कुर्बानी
रेखा राठौर के पड़ोसी गुलाम मोहम्मद के घर में गुरुवार को कुर्बानी थी। मगर, चौहरे हत्याकांड की वजह से कुर्बानी नहीं की।

गली के कुत्ते क्यों नहीं भौंके
क्षेत्र के लोगों का कहना था कि गली में काफी कुत्ते भी हैं। वह अंजान लोगों के आने पर भौंकने लगते है। मगर, घटना वाले दिन वो भौंके नहीं। इससे यही लगता है कि हत्या करने जो भी आया वो पहले भी आ चुका था? इससे कुत्तों ने भौंका नहीं।

रेखा के घर आने के दो रास्ते
पुलिस की पड़ताल में पता चला कि रेखा के घर आने के दो रास्ते हैं। इनमें से एक कूंचा साधूराम के मुख्य गेट से आ सकते हैं। यह धूलियांगंज की तरफ जाता है। इसके बीच में ही चौबेजी की गली है। इसमें अंदर रेखा का मकान है। इसके अंदर जाने के बाद रेखा के घर से आगे सीढ़ियां हैं। इससे उतरकर माईथान और बेगम ड्योढ़ी की तरफ जाया जा सकता है। इस रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं। पुलिस अब इन कैमरों को देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed