फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panic after sound of explosion in mainpuri village

तेज धमाके की खबर से मचा हड़कम्प, हवाई जहाज क्रेश की उड़ी अफवाह, जानिए क्या था मामला

Fri, 24 May 2019 11:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
panic after sound of explosion in mainpuri village
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
किशनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज धमाके ने हर किसी को दहशतजदा कर दिया। अंजानी दहशत में लोग इधर-उधर वजह तलाशने लगे। इस बीच प्लेन क्रैश की सूचना पर पुलिस ने भी सच्चाई पता लगाने के लिए दौड़ लगा दी। कई घंटों तक तलाश के बाद भी धमाके की वजह पता नहीं लग सकी। इस दौरान उच्चाधिकारी भी थाना पुलिस को निर्देशित करते रहे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक तेज धमाके की आवाज हुई तो हर कोई सन्न रह गया। हर कोई बदहवास से आवाज आने की दिशा में भागने लगा। कोई भूकंप आने की बात कह रहा था तो कोई प्लेन क्रैश होने की दहशत में था। मगर किसी को नहीं पता था कि आखिर हुआ क्या है। 
विज्ञापन


गांव शमशेरगंज व गपकापुर के बीच लोगों ने धमाके की वजह पता करने के लिए दौड़ लगा दी। क्षेत्र में हर ओर ग्रामीण वजह तलाशने में जुट गए। मगर न तो कोई प्लेन नजर आया न हीं वजह के बारे में पता लग सका। इस बीच प्लेन क्रैश की अफवाह पुलिस के कानों तक पहुंची। थाना पुलिस ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के साथ ही क्षेत्र में सर्च आपरेशन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई घंटों चली मशक्कत के बाद भी धमाके की वजह पता नहीं लग सकी। कुछ समय बाद अफवाह लोगों तक सिमट कर रह गई। एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि धमाके की आवाज सुनाई दी थी, लेकिन धमाका कहां हुआ इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस टीमें भी जांच के लिए लगाई गईं थीं।

धमाका सिर्फ थाना क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सकरावा, सौरिख जनपद कन्नौज, छिबरामऊ, इटावा के ऊसराहार, उमरैन, इटावा तक भी सुनाई दी। माना जा रहा है कि धमाका सुपर सॉनिक बूम भी हो सकता है। जानकार बताते हैं कि सॉनिक व सुपर सॉनिक बूम किसी युद्धक विमान द्वारा पैदा होती है।

जब कोई विमान ध्वनि के वेग के साथ उड़ता है तो ध्वनि तरंगे उत्पन्न होती हैं। जब विमान साउंड बैरियर तोड़कर ध्वनि की स्पीड से भी ज्यादा तेज चलता है तो यह सॉनिक बूम पैदा करता जब इस तरह के विमान लो एल्टीट्यूड में उड़ते हैं तो शॉक बेव विमानों से इतनी तेज आवाज उत्पन्न होती है कि मकानों की खिड़कियों के शीशे तक टूट जाते हैं।

धमाके की दहशत थाना क्षेत्र के अलावा इटावा, कन्नौज व फर्रुखाबाद क्षेत्र में नजर आई। धमाके की वजह जानने के लिए रिश्तेदारों के फोन आना शुरू हो गए। कस्बा के कई लोगों के रिश्तेदार गैर जनपद की सीमा से सटे गांव में रह रहे हैं। सभी फोन पर धमाके की वजह जानना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed