{"_id":"6462775176988d30a501b407","slug":"panel-lawyer-will-fight-the-case-of-11-prisoners-facing-financial-crisis-mainpuri-news-c-25-1-158593-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे 11 बंदियों का मुकदमा लड़ेंगे पैनल लॉयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आर्थिक तंगी से जूझ रहे 11 बंदियों का मुकदमा लड़ेंगे पैनल लॉयर
Mon, 15 May 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे बंदियों का मुकदमा पैनल लॉयर लड़ेंगे। बंदियों को इन वकीलों को फीस नहीं देनी होगी। विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर जेल के 11 बंदियों को पैनल लॉयर की सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके बाद इन बंदियों के मुकदमेां की न्यायालय में प्रभावी पैरवी हो सकेगी।जेल में कई बंदी ऐसे हैं जिनके पास मुकदमा लड़ने के लिए वकील नहीं हैं। वकील नहीं होने से यह बंदी अपने मुकदमों में सही तरीके से पैरवी नहीं कर पा रहे हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव द्वारा किए गए जेल के निरीक्षण के दौरान इन बंदियों ने मुकदमा लड़ने के लिए निशुल्क वकील दिलाने की मांग की थी। बंदियों के आवेदन पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल पर इन बंदियों को पैनल लॉयर की सुविधा दी गई है। पैनल लॉयर बंदियों के मुकदमों का ब्यौरा जुटाकर उनके मुकदमों की पैरवी करेंगे। पैनल लॉयर द्वारा पैरवी करने से जेल के नौ बंदियों को मुकदमों का समय से निस्तारण होने की उम्मीद जगी है। दो बंदियों के मुकदमेां की पैरवी जिला जज द्वारा नामित एमीकस क्यूरी के सदस्य करेंगे।
एक साल से जेल में हैं बंद
चोरी, जानलेवा हमला, हत्या, दहेज हत्या और लूट जैसे मामलों में यह 11 बंदी एक साल से जेल में बंद हैं। इन बंदियों के अनुंसार वह आर्थिक तंगी के चलते वकील नहीं कर पा रहे हैं। वकील नहीं होने से उनकेे मुकदमों की पैरवी संबंधित न्यायालयोंं में नहीं हो पाती है। बंदियों की मांग पर उनको पैनल लॉयर और एमीकस क्यूरी का लाभ दिया गया है।
एमीकस क्यूरी जिला जज करते नामित
वकालत में 20 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले वकीलों को जिला जज द्वारा एमीकस क्यूरी नामित किया जाता है। एमीकस क्यूरी को अदालत का मित्र भी कहा जाता है। गंभीर धाराओं वाले मुकदमों में अर्थिक तंगी से जूझने वाले बंदियों के आवेदन पर उनको एमीकस क्यूरी का लाभ दिया जाता है। मुकदमा लड़ने वाले गरीब बंदियों को एमीकस क्यूरी का लाभ दिया जाता है।
विज्ञापन
प्राधिकरण से बनते पैनल लॉयर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पैनल लॉयर बनाए जाते हैं। दस साल से अधिक का वकालत का अनुभव रखने वाले वकीलों को पैनल लॉयर बनाया जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में 20 पैनल लॉयर काम कर रहे हैं। गरीब बंदियों के मुकदमों का आवंटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा किया जाता है।
गरीब बंदियों की मांग पर उनको जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुकदमों की श्रेणी के आधार पर पैनल लॉयर और एमीकस क्यूरी का लाभ दिया जाता है। विधिक सेवा प्राधिकरण की मंशा गरीब बंदियों को न्याय दिलाने की है। गरीब बंदियों के आवेदन पर उनको पैनल लॉयर और एमीकस क्यूरी का लाभ दिया गया है।
नम्रता सिंह, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण