{"_id":"601ece8c8ebc3e4c8637bf5d","slug":"panchayati-raaj-inspecion-in-mainpuri-mainpuri-news-agr479490236","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी में उप निदेशक पंचायती राज परखेंगे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी में उप निदेशक पंचायती राज परखेंगे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम पंचायतों में बनवाए गए पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का उप निदेशक पंचायत राज आगरा मंडल निरीक्षण करेंगे। सोमवार को उनका निरीक्षण प्रस्तावित है। निरीक्षण के बाद वे सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। पंचायत राज विभाग निरीक्षण की तैयारियों में जुट गया है।
जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय और पंचायत भवन का निर्माण कराया जा रहा है। कई जगह निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कई जगह कार्य चल रहा है। इसमें गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। इसकी जांच के लिए मंडलीय उप निदेशक एसके सिंह का सोमवार को निरीक्षण प्रस्तावि है। वे मैनपुरी और करहल ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में निरीक्षण कार्य निर्माण कार्यों का सत्यापन करेंगे।
दोपहर बाद विकास भवन सभागार में सहायक विकास अधिकारी पंचायत के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। निरीक्षण का कार्यक्रम जारी होने के बाद पंचायत राज विभाग तैयारियों में जुट गया है। सचिवों को जहां निर्माण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं तो वहीं सहायक विकास अधिकारी पंचायतों को अभिलेख पूर्ण रखने के निर्देश दिए गए हैं।