फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat secretary suspended for getting water logging and dirt in the village

गांव में जलभराव और गंदगी मिलने पर पंचायत सचिव निलंबित

Fri, 10 Sep 2021 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Panchayat secretary suspended for getting water logging and dirt in the village
मैनपुरी। विकास खंड मैनपुरी के गांव देवामई में शुक्रवार को जिला विकास अधिकारी के निरीक्षण में जलभराव और गंदगी मिली। उन्होंने पंचायत सचिव जयप्रकाश यादव को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत देवामई में बुखार के मरीज मिले हैं। इसी के चलते उच्चाधिकारियों के आदेश पर जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) केके सिंह गांव में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। गांव में कई जगह जहां जलभराव मिला तो वहीं नालियां चोक थीं। जानकारी करने पर पता चला कि न तो गांव में साफ-सफाई कराई गई है और न ही अब एंटी लार्वा का छिड़काव हुआ है। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव जयप्रकाश यादव अनुपस्थित मिले, वहीं ग्रामीणों ने उनके गांव में न आने की शिकायतें भी कीं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं जब जिला विकास अधिकारी ने जानकारी की तो पता चला कि जयप्रकाश यादव बिना अवकाश स्वीकृत किए ही मुख्यालय से बाहर गए हुए हैं।
इस पर जिला विकास अधिकारी केके सिंह ने लापरवाही और बिना सक्षम अधिकारी की अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर निलंबित कर दिया। शुक्रवार शाम को निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया। जिला विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि जयप्रकाश यादव को निलंबन अवधि में खंड विकास अधिकारी कार्यालय करहल संबद्ध किया है। जांच के लिए खंड विकास अधिकारी किशनी रुकमणि वर्मा को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीडीओ केके सिंह के निरीक्षण के दौरान गांव देवामई में ग्रामीणों ने सफाईकर्मी के न आने की भी शिकायत की थी। वहीं गांव में मिली गंदगी से भी लापरवाही उजागर हो रही थी। इस पर उन्होंने डीपीआरओ को सफाईकर्मी पर कार्रवाई के लिए लिखा था। इसी के आधार पर डीपीआरओ स्वामीदीन ने गांव में तैनात सफाईकर्मी रमेशचंद्र पुत्र रामभरोसेलाल को अपने दायित्वों में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed