फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Sahayak Bharti process could not be completed after two months in Mainpuri

पंचायत सहायक भर्ती: मैनपुरी में दो महीने बाद भी पूरी नहीं हो सकी चयन प्रक्रिया, यह है वजह

Tue, 16 Nov 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 16 Nov 2021 12:07 AM IST
सार

पंचायत सहायक भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया दो माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी। इसके चलते आवेदक भी परेशान हैं। जबकि भर्ती सितंबर में ही पूरी होनी थी। 

विज्ञापन
Panchayat Sahayak Bharti process could not be completed after two months in Mainpuri
कार्यालय जिला पंचायत मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवालय के रूप में पंचायतघरों को संचालित करने के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती के आदेश दिए गए हैं। लेकिन जिले में निर्धारित समय सीमा के दो माह बाद भी पंचायत सहायकों की भर्ती पूरी नही हो सकी है। दो दर्जन ग्राम पंचायतों में अभी भी भर्ती पूरी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


शासन के आदेश के अनुसार सितंबर में जिले की सभी 549 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की भर्ती की जानी है। ये भर्ती मेरिट के आधार पर की जानी थी, लेकिन शिकायतों के चलते ये भर्ती समय से पूर्ण नहीं हो सकी। शिकायतों के निस्तारण के बाद किसी तरह 525 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद सूची जारी कर दी गई। तीन बार में ये सूची जारी की गई। लेकिन अब भी 24 ग्राम पंचायतों में चयन प्रक्रिया लटकी हुई है। 
विज्ञापन


सितंबर में ही पूर्ण होने वाली चयन प्रक्रिया दो माह बाद भी पूरी नहीं हो सकी। इसके चलते आवेदक भी परेशान हैं। वहीं पंचायत कार्यालय भी संचालित नहीं हो पा रहे हैं। पंचायत राज विभाग के अनुसार शिकायतों के चलते चयन प्रक्रिया पूर्ण होने में शिकायतों के चलते देरी हुई है, लेकिन जल्द प्रक्रिया पूर्ण करने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंध में भी आ रही समस्या 
जिन ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती पूरी हो चुकी है वहां ग्राम प्रधान के साथ अनुबंध किया जाना है। लेकिन प्रधानों के साथ ये अनुबंध भी नहीं हो पा रहा है। जिन ग्राम पंचायतों में प्रधान के अनुसार पंचायत सहायक का चयन नहीं हुआ है वहां प्रधान अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं।

जिला पंचायत राज अधिकारी स्वामीदीन ने बताया कि 525 ग्राम पंचायतों में सहायक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही अन्य 24 ग्राम पंचायतों में भी जल्द ही चयन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed