{"_id":"6924c6879e4235d7c3034980","slug":"panchayat-learning-lab-ready-at-kalwari-village-secretariat-agra-news-c-157-1-sagr1052-102629-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कलवारी ग्राम सचिवालय में पंचायत लर्निंग लैब तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कलवारी ग्राम सचिवालय में पंचायत लर्निंग लैब तैयार
विज्ञापन
बिचपुरी। विकास खंड बिचपुरी के कलवारी ग्राम सचिवालय में पंचायत लर्निंग लैब (पीएलसी) बनकर तैयार हो गई है। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित लैब में क्षेत्र के बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार को बीडीओ अरुण कुमार और सहायक विकास अधिकारी (एडीओ) पंचायत ने लैब का स्थलीय निरीक्षण किया।
एडीओ पंचायत राहुल देव उपाध्याय ने बताया है कि लैब में चार कंप्यूटर, एक एलईडी स्क्रीन, साउंड सिस्टम, प्रिंटर और ऊर्जा की आपूर्ति के लिए सोलर पैनल लगाया गया है। करीब सात लाख रुपये की लागत से यह लैब तैयार की गई है। एडीओ पंचायत ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ब्लॉक क्षेत्र के सभी गांवों के बच्चों को एक ही स्थान पर डिजिटल प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षक की व्यवस्था की जा रही है। इस दौरान ग्राम प्रधान हुकुम सिंह और ग्राम सचिव कविता सिंह आदि मौजूद रहे।