{"_id":"605097178ebc3e5907772424","slug":"panchayat-elections-will-be-the-exam-for-the-government-mainpuri-news-agr484806742","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की परीक्षा होंगे पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की परीक्षा होंगे पंचायत चुनाव
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासखंड मैनपुरी के गांव सिंगारपुर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीता शाक्य ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा इस बार पंचायत चुनाव सरकार की परीक्षा होंगे। परेशान जनता भाजपा को चुनाव में सबक सिखाएगी।
कार्यकर्ताओं की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा संगठन की मजबूती को सक्रिय बूथ होना जरूरी है। बूथ कमेटी में सक्रिय कार्यकर्ता शामिल करके जिम्मेदारी दी जाएगी। मजबूत बूथ से ही कांग्रेस पंचायत और विधानसभा चुनाव जीतेगी। पंचायत चुनाव से पहले बूथ कमेटियों को सक्रिय कर लिया जाए। बूथ कमेटी में समाज के हर वर्ग को शामिल किया जाए।
बूथ स्तर पर अभियान चलाकर लोगों को पार्टी से जोड़ा जाए। कार्यकर्ता अपने गांव में किसानों से मिलकर उनको जागरूक करें। कांग्रेस सरकार में किसानों के लिए चलाई गई योजनाओं और भाजपा सरकार द्वारा बनाई जा रही किसान विरोधी नीतियों की जानकारी किसानों को दें। विधानसभा क्षेत्र प्रभारी और पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से संपर्क करें। इस मौके पर मनोज शाक्य, फरीद अली, विकास गौतम, गजेंद्र सिंह, शाहबुद्दीन, जगदीश शाक्य, अनिल शाक्य मौजूद रहे।