फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat elections: Reservation will be determined in three phases

पंचायत चुनाव: तीन चरणों में निर्धारित होगा आरक्षण

Fri, 19 Feb 2021 12:11 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Reservation will be determined in three phases
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी। तीन चरणों में चक्रानुक्रम के अनुसार वर्गवार सीट आरक्षित की जाएंगी। तीनों चरणों में अलग-अलग नियम से ग्राम पंचायतों को लिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 549 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाने हैं। इन्हीं के लिए आरक्षण का निर्धारण किया जाना है। शासन ने आरक्षण चार्ट जारी कर वर्गवार आरक्षित होने वाली सीटों की संख्या निर्धारित कर दी है। वहीं आरक्षण का प्रस्ताव जिला मजिस्ट्रेट को तैयार करना है। इसके लिए तीन चरणों में ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। हर वर्गवार ये तीनों चरण अपनाए जाएंगे। अनुसूचित जाति के लिए शासन ने आरक्षण चार्ट में कुल 115 सीटें निर्धारित की हैं।
विज्ञापन

इसके लिए उन ग्राम पंचायतों का चयन प्रथम चरण में किया जाएगा जो बीते पांच चुनावों में कभी इस वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहीं। अगर इस नियम से आरक्षण चार्ट के अनुसार सीटें पूर्ण नहीं होती हैं तो दूसरा चरण चलाया जाएगा। दूसरे चरण में उन ग्राम पंचायतों को चयन किया जाएगा जाएगा वर्ष 2015 के चुनाव में संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित नहीं रहीं। इसके बाद भी अगर संख्या पूरी नहीं होती है तो वर्ष 2015 में भी संबंधित वर्ग के लिए आरक्षित रहीं सीटों पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक वर्ग के लिए यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसी के अनुसार सीटों का आरक्षण निर्धारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी में जुटा पंचायती राज विभाग
आरक्षण आवंटन के प्रस्ताव तैयार करने के लिए पंचायत राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। बीते पांच चुनावों में वर्गवार आरक्षित रहीं सीटों का डाटा अलग-अलग संकलित किया जा रहा है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर नियमानुसार आरक्षण आवंटन प्रस्ताव तैयार करने का काम शुरू किया जाएगा।

हाईलाइटर
-549 हैं कुल ग्राम पंचायतें
-115 सीटें एससी के लिए होनी हैं आरक्षित
-152 सीटें अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए होनी हैं आरक्षित
-91 सीटें सामान्य महिलाओं के लिए होनी हैं आरक्षित
-191 सीटें रहेंगी अनराक्षित
शासन ने आरक्षण के संबंध में चार्ट जारी करने के साथ ही नियम भी तय कर दिए हैं। जिलाधिकारी के आदेश पर आरक्षण आवंटन का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। - स्वामीदीन, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed