फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Elections In Up Agra: Dm Appointer Blo At 3478 Polling Places

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदेयस्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति, घर-घर जाकर सत्यापित होगी सूची

Sun, 20 Sep 2020 12:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 20 Sep 2020 12:02 PM IST
सार

उपजिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने बताया 695 ग्राम पंचायतों में 3478 मतदेय स्थल हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक बीएलओ नियुक्त कर दिया हैं। 

विज्ञापन
Panchayat Elections In Up Agra: Dm Appointer Blo At 3478 Polling Places
चुनाव

विस्तार

जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। एनआईसी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा, सभी एसडीएम व तहसीलदार को 30 सितंबर तक पोलिंग बूथों की मैपिंग, बीएलओ व सुपरवाइजर की नियुक्ति और प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने बताया 695 ग्राम पंचायतों में 3478 मतदेय स्थल हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक बीएलओ नियुक्त कर दिया हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थलों की पहले मैपिंग होगी। 115 न्याय पंचायत हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक-एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। 25 सितंबर से ब्लॉक स्तर पर बीएलओ व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण होगा।
विज्ञापन



नगरीय निकाय में समाहित होने वाली ग्राम पंचायतों या उनके आंशिक भाग का विलोपन कार्य 30 सितंबर तक पूर्ण हो जाएगा। एक अक्तूबर से घर-घर जाकर मतदाताओं का उपलब्ध सूची से सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह ग्राम पंचायत निगम में होंगी शामिल
695 ग्राम पंचायतों में छह ग्राम पंचायत नगर निगम में शामिल हो सकती हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया बरौली अहीर की चार और बिचपुरी क्षेत्र की दो पंचायत हैं। निर्वाचन आयोग से परसीमन की गाइडलाइन प्राप्त होने के बाद पंचायतों का नए सिरे से आबादी के आधार पर निर्धारण होगा। 

ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में एक अक्तूबर से नए मतदाताओं को जोड़ने व हटाने का काम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से होगा। मतदाता स्वयं आयोग की वेबसाइट एसईसी डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा बीएलओ गणना रजिस्टर व मतदाता सूची लेकर घर-घर सर्वे करेंगे। उन्हें नाम दर्ज करा सकेंगे।

 
ब्लॉक मतदाता न्याय पंचायत ग्राम सदस्य ग्राम पंचायत क्षेत्र सदस्य जिला पं. सदस्य
एत्मादपुर 120324 08 603 47 81 03
खंदौली 130797 08 567 41 92 04
फतेहाबाद 151861 10 892 70 100 04
शमसाबाद 156566 08 781 59 102   04
जगनेर 83857 05 426 32 56 02
खेरागढ़ 117345 07 490 36 79 04
सैंया 120967 09 590 44 82 03
अकोला 127429 07 514 38 81 03
बरौली अहीर 194239 10 827 59 137 06
बिचपुरी 120070 07 424 30 87 03
अछनेरा 137207 07 716 52 98 04
फतेहपुर सीकरी 116860 07 728 56 81 03
बाह 126007 08 634 50 74 03
पिनाहट 106309 06 484 36 63 03
जैतपुर कला 97385 08 577 45 61 02
      
(नोट- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2020-21 के आधार पर)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed