{"_id":"5f66f7388ebc3eea0174a475","slug":"panchayat-elections-in-up-agra-dm-appointer-blo-at-3478-polling-places","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदेयस्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति, घर-घर जाकर सत्यापित होगी सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: मतदेयस्थलों पर बीएलओ की नियुक्ति, घर-घर जाकर सत्यापित होगी सूची
Sun, 20 Sep 2020 12:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:02 PM IST
सार
उपजिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने बताया 695 ग्राम पंचायतों में 3478 मतदेय स्थल हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक बीएलओ नियुक्त कर दिया हैं।
विज्ञापन
चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन सिंह ने शनिवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। एनआईसी में उप जिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा, सभी एसडीएम व तहसीलदार को 30 सितंबर तक पोलिंग बूथों की मैपिंग, बीएलओ व सुपरवाइजर की नियुक्ति और प्रशिक्षण पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी जे रीभा ने बताया 695 ग्राम पंचायतों में 3478 मतदेय स्थल हैं। प्रत्येक मतदेय स्थल पर एक बीएलओ नियुक्त कर दिया हैं।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदेय स्थलों की पहले मैपिंग होगी। 115 न्याय पंचायत हैं। प्रत्येक न्याय पंचायत पर एक-एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 26 दिसंबर को खत्म हो जाएगा। 25 सितंबर से ब्लॉक स्तर पर बीएलओ व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण होगा।
नगरीय निकाय में समाहित होने वाली ग्राम पंचायतों या उनके आंशिक भाग का विलोपन कार्य 30 सितंबर तक पूर्ण हो जाएगा। एक अक्तूबर से घर-घर जाकर मतदाताओं का उपलब्ध सूची से सत्यापन करेंगे।

छह ग्राम पंचायत निगम में होंगी शामिल
695 ग्राम पंचायतों में छह ग्राम पंचायत नगर निगम में शामिल हो सकती हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया बरौली अहीर की चार और बिचपुरी क्षेत्र की दो पंचायत हैं। निर्वाचन आयोग से परसीमन की गाइडलाइन प्राप्त होने के बाद पंचायतों का नए सिरे से आबादी के आधार पर निर्धारण होगा।
ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से आवेदन
ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची में एक अक्तूबर से नए मतदाताओं को जोड़ने व हटाने का काम ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से होगा। मतदाता स्वयं आयोग की वेबसाइट एसईसी डॉट यूपी डॉट एनआईसी डॉट इन पर जाकर नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा बीएलओ गणना रजिस्टर व मतदाता सूची लेकर घर-घर सर्वे करेंगे। उन्हें नाम दर्ज करा सकेंगे।

| ब्लॉक | मतदाता | न्याय पंचायत | ग्राम सदस्य | ग्राम पंचायत | क्षेत्र सदस्य | जिला पं. सदस्य |
| एत्मादपुर | 120324 | 08 | 603 | 47 | 81 | 03 |
| खंदौली | 130797 | 08 | 567 | 41 | 92 | 04 |
| फतेहाबाद | 151861 | 10 | 892 | 70 | 100 | 04 |
| शमसाबाद | 156566 | 08 | 781 | 59 | 102 | 04 |
| जगनेर | 83857 | 05 | 426 | 32 | 56 | 02 |
| खेरागढ़ | 117345 | 07 | 490 | 36 | 79 | 04 |
| सैंया | 120967 | 09 | 590 | 44 | 82 | 03 |
| अकोला | 127429 | 07 | 514 | 38 | 81 | 03 |
| बरौली अहीर | 194239 | 10 | 827 | 59 | 137 | 06 |
| बिचपुरी | 120070 | 07 | 424 | 30 | 87 | 03 |
| अछनेरा | 137207 | 07 | 716 | 52 | 98 | 04 |
| फतेहपुर सीकरी | 116860 | 07 | 728 | 56 | 81 | 03 |
| बाह | 126007 | 08 | 634 | 50 | 74 | 03 |
| पिनाहट | 106309 | 06 | 484 | 36 | 63 | 03 |
| जैतपुर कला | 97385 | 08 | 577 | 45 | 61 | 02 |
(नोट- त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2020-21 के आधार पर)