{"_id":"5fce29578ebc3ecfca40e416","slug":"panchayat-election-mainpuri-news-agr470955698","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पुरानी फाइलें खंगालने में जुटे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: पुरानी फाइलें खंगालने में जुटे कर्मचारी
विज्ञापन
07एमएनपी-10-पंचायत चुनाव से संबंधित फाइलें तलाशते कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिसीमन की घोषणा के बाद पंचायती राज विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कर्मचारियों को पंचायत चुनाव से जुड़े अभिलेख तैयार करने और पुराने अभिलेख निकालने के लिए लगाया गया है। सोमवार को सुबह से ही कर्मचारी पुराने चुनाव, परिसीमन व अन्य फाइलों को ढूंढने में लगे रहे।
चार दिसंबर से छह जनवरी तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आंशिक परिसीमन का कार्य किया जाना है। शासन से आदेश जारी होने के बाद जिलाधिकारी ने भी आवश्यक कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र जारी कर दिया है। इसी के तहत सोमवार को सुबह से ही कर्मचारी पंचायत चुनाव की फाइलें ढूंढने में जुटे रहे। वर्ष 2015 में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से जुड़ी फाइलों को कर्मचारी तलाश रहे हैं। इन्हीं के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
कर्मचारियों के अनुसार पांच साल में अभिलेख काफी हो गए हैं, ऐसे में पंचायत की फाइलों को तलाश कर पहले ही एकत्रित कर रहे हैं। बाद में अगर किसी शासनादेश या अभिलेख की जरूरत पड़ती है तो समस्या नहीं आएगी।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आंशिक परिसीमन होना है। पूर्व में हुए चुनाव के भी सभी अभिलेख देखे जा रहे हैं। इन्हीं के आधार पर वार्डों का नया परिसीमन कराया जाएगा। विभाग समय से कार्य पूरा कर लेगा।
स्वामीदीन, डीपीआरओ।