फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat Election 2021: Agra Police Caught Rasgulla And Petha Before Distribution In Villager

पंचायत चुनाव: वोटरों को 'मुंह मीठा' कराने को बांट रहे थे मिठाई, प्रत्याशी का ससुर व चालक गिरफ्तार

Wed, 07 Apr 2021 04:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 07 Apr 2021 04:22 PM IST
सार

  • रसगुल्ला और खीर मोहन के 465 पैकेट बरामद किए
  • सौ किलो पेठा पुलिस ने पकड़ा 

विज्ञापन
Panchayat Election 2021: Agra Police Caught Rasgulla And Petha Before Distribution In Villager
पंचायत चुनाव 2021: पुलिस ने पकड़े रसगुल्ला के पैकेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में पंचायत चुनाव में मिठाई बांटकर मतदाताओं को रिझा रहे प्रत्याशी के ससुर और चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने एक वैन से करीब पौने दो क्विंटल मिठाई बरामद की है। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि जिला पंचायत के वार्ड संख्या 15 से बिचपुरी ब्लॉक के गांव सहारा निवासी सुनीता उम्मीदवार हैं। सुनीता के ससुर कलुआ राम और वैन चालक पिंकू शर्मा मतदाताओं को रिझाने के लिए मिठाई बांट रहे थे।
विज्ञापन


इस पर शाम करीब सात बजे बरारा पहुंची पुलिस ने वैन से मिठाई (रसगुल्ला और खीर मोहन) के 465 पैकेट बरामद किए। प्रत्येक पैकेट 400 ग्राम का था। उन्होंने बताया कि यह पैकेट मतदाताओं को बांटने के लिए लाए थे। वहीं फतेहाबाद में मतदाताओं को लुभाने का एक मामला सामने आया है। मतदाताओं को बांटने के लिए जा रहा सौ किलो पेठा पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

विश्व स्वास्थ्य दिवस: ताजनगरी के 9.44 लाख परिवारों में 37,534 लोग बीमार, ये है बड़ी वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई
पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने आगरा जोन में अवैध शराब की तस्करी करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। तीन मार्च से चार अप्रैल तक एक महीने में 61,948 लीटर अवैध शराब पकड़ी जा चुकी है। 981 आरोपियों को जेल भेजा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए जोन में हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर चेकिंग की जा रही है। पूर्व में गिरफ्तार किए गए शराब तस्करों पर नजर रखी जा रही है। आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज में जिन मार्ग से शराब की तस्करी होती है, वहां बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। आगरा में खंदौली, सिकंदरा और सैंया क्षेत्र में विशेष नजर है। 

खंदौली, सिकंदरा में पकड़ी गई
दो अप्रैल को खंदौली में चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी करके लाए जा रहे अंग्रेजी शराब के 1240 क्वार्टर कार में बरामद हुए थे। चार आरोपी पकड़े थे। हाथरस में प्रधान पद के दावेदार ने यह शराब मंगवाई थी। 
- दो अप्रैल को सिकंदरा में भी कार से शराब की तस्करी करते हुए दो लोगों को पकड़ा था। उनसे भी लाखों रुपये की शराब बरामद हुई थी। 

अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहे
जोन में अवैध शराब और शस्त्र की बिक्री करने वालों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। 61,948 लीटर अवैध शराब बरामद की जा चुकी है। आरोपियों को जेल भेजा गया है। -राजीव कृष्ण, एडीजी जोन

1750 हिस्ट्रीशीटरों पर पुलिस की नजर 
पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों और गुंडों की निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस ने 1750 हिस्ट्रीशीटरों और 185 गुंडों को चिह्नित कर एक-एक लाख रुपये की राशि से पाबंद किया है। तत्कालीन एसएसपी बबलू कुमार ने हिस्ट्रीशीटर और गुंडों की निगरानी के लिए ईगल मोबाइल बनाई थी। इनको ही पंचायत चुनाव के लिए भी निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। यह देखा जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर कहीं कोई विवाद में शामिल तो नहीं हो रहे हैं। अगर, उनका नाम किसी विवाद में सामने आया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 185 गुंडों पर भी नजर रखी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed