फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   panchayat chunav

तीसरे चरण में 131 ने ठोंगी ताल

Wed, 07 Oct 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 07 Oct 2015 02:08 AM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के तहत जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। मंगलवार को जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव सहित कुल 131 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। तीसरे चरण में सबसे अधिक 16 विकास खंड होने के चलते नामांकन के लिए जबरदस्त गहमागहमी रही। बुधवार को नामांकन का आखिरी दिन है।
विज्ञापन

तीसरे चरण का मतदान अहम हो गया है। इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव को अपने ही घर में कड़ी चुनौती मिल रही है। उन्होंने वार्ड संख्या 10 से पर्चा दाखिल किया है तो समाजवादी पार्टी की चर्चित जोड़ी राजपाल यादव और हरेंद्र सिंह ने गणेश यादव के खिलाफ ताल ठोक दी है। राजपाल यादव की पत्नी कुशल यादव ने भी वार्ड 10 से नामांकन दाखिल किया है। वार्ड संख्या 16 से ब्लाक प्रमुख बरौली अहीर सुनीत यादव के पति डा. सत्येंद्र यादव मैदान में हैं तो वार्ड आठ से सपा नेता हरेंद्र सिंह की पत्नी सकला सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव को चुनौती देने के लिए भाजपा की ओर से फतेहपुर सीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र राकेश चौधरी ने वार्ड 23 से पर्चा दाखिल किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कुछ प्रत्याशियों ने चार सेट पर्चे दाखिल किए हैं, जिससे कुल 140 पर्चे भरे गए हैं।

साइकिल से पहुंचे गणेश, राजपाल, हरेंद्र ने दिखाई ताकत
गणेश यादव पर्चा दाखिल करने के लिए साइकिल से कलेक्ट्रेट पहुंचे। बिना किसी तामझाम के नामांकन पत्र जमा करने के बाद चले गए। सांसद चौधरी बाबूलाल के पुत्र राकेश चौधरी भी ने भी ज्यादा तामझाम नहीं किया। उनके समर्थक जयपुर हाउस में ही रुके रहे। लेकिन राजपाल यादव और हरेंद्र सिंह ने अपनी ताकत का अहसास कराया। राजपाल के चुनाव कार्यालय पर समर्थकों की जबरदस्त भीड़ रही। एक बड़ा काफिला कलेक्ट्रेट पहुंचा। केवल उनकी गाड़ी ही कलेक्ट्रेट में प्रवेश की। वहीं हरेंद्र अपनी पत्नी के साथ करीब साढ़े तीन बजे पहुंचे। उनके साथ भी काफिला था। कलेक्ट्रेट में भी वे करीब पांच गाड़ियों के साथ दाखिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनबाक्स...
दूसरा चरण : पांच ने वापस लिया नाम
दूसरे चरण के लिए मंगलवार को नाम वापसी था। पांच प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। इनमें
वार्ड 30 से गिर्राज सिंह, वार्ड 31 से वीर पाल सिंह, 32 से राम रती, 33 से विजयकांत और वार्ड 34 से कांता देवी शामिल हैं।

चौथा चरण : 15 नामांकन पत्र बिके
चौथे चरण के लिए नामांकन पत्रों का वितरण शुरू कर दिया गया है। क्षेत्र पंचायत के लिए नामांकन पत्र ब्लाक से और जिला पंचायत सदस्य के एसीएम प्रथम के कोर्ट से वितरित हुए। मंगलवार को कुल 15 नामांकन पत्र बिके हैं। चौथे चरण का मतदान 29 अक्तूबर को होगा।


द्वितीय चरण : कर्मचारियों का प्रशिक्षण अब नौ को
आगरा। सीडीओ दीपक मीणा ने बताया कि द्वितीय चरण में होने वाले मतदान के लिए मतदान कर्मियों का प्रशिक्षण 10 अक्तूबर को होना था, लेकिन नौ अक्तूबर के मतदान की तिथि 11 अक्टूबर होने के कारण अब प्रशिक्षण नौ अक्तूबर को होगा। समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed