फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Panchayat by-elections:Sale of nomination papers at six block headquarters

छह ब्लॉक मुख्यालयों पर हुई नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री

Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Panchayat by-elections:Sale of nomination papers at six block headquarters
मैनपुरी। पंचायत उप चुनाव के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सोमवार को छह ब्लॉक मुख्यालयों पर खाली पड़े 17 पंचायत प्रतिनिधियों के पदों के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री हुई। किशनी में ग्राम प्रधान के एक पद के लिए एक ही युवक द्वारा नामांकन पत्र के दो सेट खरीदे गए। मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री होगी।
विज्ञापन

जिले में कुल 17 प्रतिनिधियों के पद खाली हैं। इसमें ग्राम प्रधान का एक, क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो और ग्राम पंचायत सदस्यों के 14 पद शामिल हैं। ग्राम पंचायतों के कुल 14 पदों के लिए विकास खंड मैनपुरी, सुल्तानगंज और बेवर में उप चुनाव होना है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के दो पदों के लिए विकास खंड करहल और कुरावली में जबकि ग्राम प्रधान के एक पद के लिए विकास खंड किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा में उप चुनाव होना है।
विज्ञापन

इसके लिए 17 जुलाई से नाम निर्देशन पत्र (नामांकन पत्र) की बिक्री ब्लॉक मुख्यालय पर शुरू हो गई थी। सोमवार को किशनी की ग्राम पंचायत अरसारा के लिए एक ही युवक ने दो नामांकन पत्र खरीदे। वहीं करहल में ग्राम पंचायत सदस्य के दो और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो नामांकन पत्र बिके। मैनपुरी ब्लॉक मुख्यालय से ग्राम पंचायत सदस्य का एक नामांकन पत्र बिका। मंगलवार को भी नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहेगी। 20 जुलाई को ब्लॉक मुख्यालयों पर सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों को जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed