फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Palm leaf-bhojpatra, manuscript will be chemically protected

Agra: डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के पास 1500 साल से अधिक पुराने दुर्लभ ग्रंथ और साहित्य, होगा रासायनिक संरक्षण

Thu, 27 Oct 2022 02:27 PM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 27 Oct 2022 02:27 PM IST
सार

विशेषज्ञ से सर्वे भी कराया गया है। अति प्राचीन होने के कारण इनकी केमिकल क्लीनिंग कराई जाएगी। नमूने के तौर पर विशेषज्ञ से दो पर कार्य शुरू हो गया है।

विज्ञापन
Palm leaf-bhojpatra, manuscript will be chemically protected
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के पास करीब 1500 साल पुराना दुर्लभ खजाना है। इसमें पांडुलिपि, ताड़पत्र, भोजपत्र समेत अन्य ग्रंथ हैं। संग्रहालय बनाने से पहले इनका केमिकल संरक्षण किया जाएगा। नमूने के तौर पर दो पांडुलिपियों पर कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन


संग्रहालय के समन्वयक प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बीते महीने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने केएमआई में रखे ताड़पत्र, भोजपत्र, मुगलकालीन 14 सिक्के और 1450 से अधिक पांडुलिपियां देखी थीं। उन्होंने संग्रहालय बनाकर इनको संरक्षित करने के लिए निर्देशित किया था। 
विज्ञापन


इसके बाद कुलपति प्रो. आशु रानी ने बीते सप्ताह केमएआई में रखे दुर्लभ साहित्य और पांडुलिपियों का हाल देखा था। इसमें 1500 साल से अधिक पुराने साहित्य, ग्रंथ और अन्य सामान का रासायनिक संरक्षण करवाने का निर्णय लिया। विशेषज्ञ से सर्वे भी कराया गया है। अति प्राचीन होने के कारण इनकी केमिकल क्लीनिंग कराई जाएगी। नमूने के तौर पर विशेषज्ञ से दो पर कार्य शुरू हो गया है। रासायनिक संरक्षण होने के बाद इनका ई-संग्रहालय भी बनेगा। इससे इनकी मूल कॉपी भी सुरक्षित रहेगी और लोग इनको देख भी सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के पास दुर्लभ खजाना

- दिल्ली के लाल किले का मूल नक्शा
- बल्केश्वर से ताजमहल तक यमुना घाट पर बनी इमारतों का नक्शा
- कनिष्क और अकबर के समय के सोने के सिक्के
- ताड़पत्रों पर लिखे साहित्य व ग्रंथ
- भोजपत्र पर लिखे साहित्य व ग्रंथ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed