{"_id":"602c02608ebc3ee90b47d9e5","slug":"palika-give-notice-to-28-goverment-offices-becuse-of-due-taxes-mainpuri-news-agr480841780","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 लाख के कर बकाए पर सात कार्यालयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 लाख के कर बकाए पर सात कार्यालयों को नोटिस
विज्ञापन
मैनपुरी। समय से कर चुकाने में केवल आम लोग ही नहीं बल्कि सरकारी कार्यालय भी लापरवाही कर रहे हैं। लंबे समय से कर न चुकाए जाने के चलते सात सरकारी विभागों पर 28 लाख का कर बकाया है। इन सभी को नगर पालिका की ओर से नोटिस जारी किया गया है। उन्हें एक सप्ताह में बकाया कर जमा करने के लिए कहा गया है।
सरकारी कार्यालयों से भी नगर पालिका गृहकर और जलकर वसूल करती है। लेकिन सरकारी कार्यालयों ने लंबे समय से ये कर जमा नहीं किया जा रहा है। वैसे तो बकाएदार सरकारी कार्यालयों की सूची बहुत लंबी है, लेकिन फिलहाल सात बड़े बकाएदारों को 28 लाख रुपये की बकाएदारी पर नोटिस जारी किया गया है। इन्हें एक सप्ताह में धनराशि जमा कराने के लिए कहा गया है।
इसमें सीएमओ कार्यालय, जिला अस्पताल और आयकर विभाग बड़ा बकाएदार है। इन कार्यालयों द्वारा कई सालों से ये कर जमा नहीं किया गया है। वहीं पहले नगर पालिका ने भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हाल ही में राजस्व वसूली की समीक्षा के दौरान मामला सामने आने पर नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
किस पर कितना है बकाया
सीएमओ कार्यालय-9.72 लाख
जिला अस्पताल-7.99 लाख
आयकर विभाग-6.05 लाख
लोक निर्माण विभाग-1.98 लाख
बीएसएनएल-99 हजार
तहसील सदर-95 हजार
आबकारी विभाग-38 हजार
कर वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है। बड़े बकाएदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। सरकारी विभागों से भी वसूली की प्रक्रिया जारी हैं।
-लालचंद्र भारती, ईओ