फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pair of snakes performed a vigorous 'dance' in the field villagers first enjoyed then committed a heinous sin

UP: खेत में नाग-नागिन के जोड़े का जोरदार 'डांस'... ग्रामीणों ने पहले उठाया लुत्फ, फिर कर डाला महापाप

Thu, 26 Jun 2025 12:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 12:50 PM IST
सार

नाग-नागिन के जोड़े का जोरदार डांस का रोमांच पल भर में ग्रामीणों ने समाप्त कर दिया। ग्रामीणों द्वारा ऐसा महापाप किया गया, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। 

 

विज्ञापन
pair of snakes performed a vigorous 'dance' in the field villagers first enjoyed then committed a heinous sin
खेत में नाग-नागिन के जोड़े का जोरदार 'डांस' - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां करता नजर रहा है। इसके साथ ही दूसरा वीडियो भी सामने आया, जिसमें ग्रामीणों ने दोनों को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। 
विज्ञापन


 

गांव विप्रावली का है वायरल वीडियो
वायरल वीडियो पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र गांव विप्रावली का बताया जा रहा है। खेत में  नाग-नागिन का जोड़ा अठखेलियां कर रहा था। ये देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक नाग-नागिन के डांस का लुत्फ उठाया। इस दौरान कुछ युवाओं ने वीडियो भी बनाए, लेकिन उसके बाद कुछ ग्रामीणों ने दोनों को लाठी से प्रहार कर मार डाला। ये वीडियो भी बना लिया गया, जो वायरल हो रहा है। 


विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की बात नहीं मानी...
हालांकि गांव के कुछ लोगों द्वारा नाग-नागिन के जोड़े को मारने से मना किया गया, लेकिन अंधविश्वास के चलते इन लोगों को नाग-नागिन पर रहम नहीं आया। नाग-नागिन को मारने के बाद दोनों  को जला दिया गया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed