फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Painting the picture of the India of one's dreams with a brush laden with colors.

Agra News: सपनों के भारत की तस्वीर उकेरकर तूलिका से भरे रंग

Sat, 19 Sep 2026 12:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Painting the picture of the India of one's dreams with a brush laden with colors.
बाह: परिषदीय विद्यालयों में मेरे सपनों का भारत विषय पर हुई चित्रकला और भाषण प्रतियोगिता
बाह। जैतपुर एवं बाह विकास खंड के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपने सपनों के भारत की तस्वीर उकेरी और तूलिका से प्राकृतिक समृद्धि के रंग भरे।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मराज सरोज ने बताया चित्रकला प्रतियोगिता के लिए नोडल और पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। उन्होंने बताया विद्यालय स्तर पर टॉप-5 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है, जो ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। पीएमश्री विद्यालय बाह के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया प्रतियोगिता में मोहिनी पहले, उमंग दूसरे, अंशिका तीसरे, हिमांशी चौथे एवं दीक्षा पांचवें स्थान पर रहीं। भदावर इंटर कॉलेज बाह के प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने बताया निर्णायक मंडल राजेश कुमार गुप्ता, मेवालाल, प्रीती शर्मा, मंसूर अली, प्रतिनिधि श्याम शर्मा, सुशील भदौरिया की देख रेख में हुई चित्रकला प्रतियोगिता में जैकी पहले, तन्वी दूसरे, अंशिका तीसरे, राखी चौथे, अंशी पांचवें स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में नैना पहले, याशिका दूसरे, मुस्कान तीसरे, अनुष्का चौथे, पावनी पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed