{"_id":"5f849b808ebc3e5fa20760af","slug":"painter-opened-shops-on-the-assurance-of-the-inspector-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के आश्वासन पर पेंटर ने खोला खोखा, धमकी देने वाले सिपाही पर नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा के आश्वासन पर पेंटर ने खोला खोखा, धमकी देने वाले सिपाही पर नहीं हुई कार्रवाई
Tue, 13 Oct 2020 12:19 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:19 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को बच्चू सिंह ने खोला खोखा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में सिपाही के उत्पीड़न पर खोखा बंद करने वाले पेंटर बच्चू सिंह से सोमवार को थाना प्रभारी निरीक्षक (एसओ) ने बात की। उसे सुरक्षा का भरोसा दिया गया। इस पर बच्चू सिंह ने खोखा खोल दिया। हालांकि सिपाही पर कार्रवाई नहीं की गई है। बच्चू सिंह का कहना है कि सिपाही पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
टेढ़ी बगिया निवासी बच्चू सिंह का एत्माद्दौला चौराहे पर पुलिस बूथ के पास खोखा है। वह पेंट करने के साथ गाड़ियों पर स्टीकर लगाते हैं। बच्चू सिंह का आरोप है कि 29 सितंबर को एक सिपाही आया और थाने पर पेंट करने के लिए साथ चलने को कहा। बच्चू सिंह ने मना कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को बंद कर दिया था खोखा
दूसरे दिन फिर सिपाही आया। फोन से एक दरोगा से बात कराई। अब मना करने पर सिपाही जेल भेजने की धमकी देकर चला गया। एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। धमकी के डर से बच्चू सिंह ने शनिवार को खोखा बंद कर दिया। उस पर लिख दिया कि पुलिस उत्पीड़न के कारण दुकान बंद है। खोखे का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने सोमवार सुबह पेंटर से बात की। उनसे कहा कि सिपाही परेशान नहीं करेगा। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
यह भी कहा कि कोई पुलिसकर्मी आता है तो उसका नाम पढ़ लें, फोटो भी खींच लें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बच्चू सिंह ने खोखा खोल लिया। उन्होंने कहा कि सिपाही पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। उसका तबादला किसी और थाने में किया जाए।
संबंधित खबर- थाने में पेंट नहीं किया तो मिली जेल भेजने की धमकी, पेंटर ने लिखा- पुलिस उत्पीड़न के कारण दुकान बंद है
यह भी कहा कि कोई पुलिसकर्मी आता है तो उसका नाम पढ़ लें, फोटो भी खींच लें। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बच्चू सिंह ने खोखा खोल लिया। उन्होंने कहा कि सिपाही पर कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। उसका तबादला किसी और थाने में किया जाए।
संबंधित खबर- थाने में पेंट नहीं किया तो मिली जेल भेजने की धमकी, पेंटर ने लिखा- पुलिस उत्पीड़न के कारण दुकान बंद है