फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Painter made video of woman while taking bath then blackmail and misdeed in etah up news

घर की पेंटिग के दौरान पेंटर की करतूत: नहाते समय महिला का बनाया वीडियो, उसके बाद जो किया...जीते जी मर गई वो

Thu, 20 Apr 2023 07:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Apr 2023 07:46 PM IST
सार

मकान की पुताई करने आए पेंटर ने महिला का नहाते समय किसी तरह वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की हैवानियत यहां तक की सीमित नहीं रही।
 

विज्ञापन
Painter made video of woman while taking bath then blackmail and misdeed in etah up news
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला के साथ जो कुछ हुआ वो हैरान कर देने वाला है। महिला के घर में रंगाई-पुताई का काम चल रहा था। उसी समय पेंटर ने मौका पाकर महिला का नहाते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला के संग दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से जेवर भी ले लिए। उसके बाद से आरोपी लगातार उसे परेशान कर रहा था। अब इन धमकियों से परेशान महिला ने न्यायालय की शरण ली, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन

ये है आरोप 

महिला ने अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 27 फरवरी 2022 को निखिल कुमार निवासी घुमरिया मकान की रंगाई-पुताई करने के लिए आया था। उस दिन घर पर परिवार का अन्य कोई सदस्य नहीं था, वह अकेली थी। नहाते समय किसी तरह युवक ने उसका वीडियो बना लिया और वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दुस्साहस: महिला को घर में बंद कर शर्मनाक हरकत, विरोध करने पर पिटाई; यहीं नहीं रुके हमलावर

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म का भी बनाया वीडियो 

पीड़िता का ये भी आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान भी आरोपी ने उसका एक वीडियो बनाया। वीडियो को लेकर धमकाने लगा और रुपयों की मांग करने लगा। पीड़िता से सोने की चेन और झुमकी जबरन ले गया। इसके बाद भी उसकी डिमांडे खत्म नहीं हुई तो महिला परेशान हो गई, जिसके बाद पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। 

ये भी पढ़ें - UP: 30 हजार फीट की ऊंचाई से पैरा कमांडो को धरती पर उतारेगा हंस, ये हैं विशेषताएं

मामले की जांच कर रही पुलिस 

कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। बृहस्पतिवार को एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा, सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed